लाइव न्यूज़ :

संसद में सोनिया गांधी ने उठाया 'मनरेगा' का मुद्दा, बजट में कटौती को लेकर जताई चिंता

By शीलेष शर्मा | Updated: March 31, 2022 14:34 IST

सोनिया गांधी लोकसभा में मनरेगा का मुद्दा उठाते हुए इसके बजट में कटौती को लेकर नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने मांग रखी कि मनरेगा के लिए उचित बजट का आवंटन किया जाए।

Open in App
ठळक मुद्देसोनिया गांधी ने कहा- मनरेगा के लिए आवंटित बजट में लगातार कटौती से यह कमजोर पड़ रहा हैमनरेगा के लिए उचित बजट का आवंटन हो, काम के 15 दिनों के भीतर मजदूरी का भुगतान सुनिश्चित हो: सोनिया गांधी

नई दिल्ली: कांग्रेस ने गुरुवार को केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर महंगाई और अन्य मुद्दों पर चौतरफा हमला करते हुए संसद के अंदर और बाहर घेरने की कोशिश की। पार्टी की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने लोकसभा में मनरेगा का मुद्दा उठाते हुये बजट राशि को जहां बढ़ाने की मांग की तो राहुल ने पार्टी सांसदों के साथ पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों, महंगाई को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने ऐलान किया कि देश भर में इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस आंदोलन करेगी।

सोनिया गांधी ने उठाया मनरेगा का मुद्दा

सोनिया ने मनरेगा का मुद्दा उठाते हुये कहा मनरेगा के लिए आवंटित बजट में लगातार कटौती की जा रही है, जिसके कारण काम मिलने और समय पर मजदूरी के भुगतान की कानूनी गारंटी कमजोर पड़ रही है। सोनिया गांधी ने कहा कि इस साल मनरेगा का बजट 2020 की तुलना में 35 प्रतिशत कम है, जबकि बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है। 

सोनिया ने कहा कि बजट में कटौती से कामगारों के भुगतान में देरी होती है, जिसे माननीय सुप्रीम कोर्ट ने ‘फोर्स्ड लेबर’ माना है। इसी वर्ष 26 मार्च को दूसरे सभी राज्यों ने इस योजना के तहत अपने खाते में नकारात्मक संतुलन दिखाया है, जिसमें कामगारों को भुगतान का लगभग 5,000 करोड़ रुपए बकाया है।

सोनिया गांधी ने रखी मनरेगा में ये मांगे

सोनिया गांधी की मांग थी कि मनरेगा के लिए उचित बजट का आवंटन किया जाए, काम के 15 दिनों के भीतर कामगारों को मजदूरी का भुगतान सुनिश्चित हो, मजदूरी भुगतान में देरी की स्थिति में कानूनी तौर पर मुआवजे का भुगतान भी सुनिश्चित हो और इसके साथ ही राज्यों की वार्षिक कार्य योजनाओं को बिना किसी देरी के तुरंत निर्धारित किया जाए।

इधर राहुल ने धरना-प्रदर्शन के बाद मीडिया से कहा कि पिछले 10 दिन में 9 बार पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाये गए हैं और इसकी चोट सीधे सबसे गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों पर पड़ती है। उनकी मांग थी कि जो कीमतें  बढ़ती जा रही है, महंगाई बढ़ती जा रही है और जो पेट्रोल और डीजल के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं, इनको सरकार कंट्रोल करे और पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाना बंद करे। 

टॅग्स :संसद बजट सत्रलोकसभा संसद बिलसोनिया गाँधीराहुल गांधीMGNREGAपेट्रोल का भावडीजल का भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: मुंबई में पेट्रोल की कीमत 107 और डीजल दाम बढ़कर 94 रुपये?, सप्ताह में दूसरी बार कीमतों में बढ़ोतरी

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर लगी आग, 5 दिनों में दूसरी बार बढ़े दाम; जानें नए रेट्स

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारतKerala swearing-in ceremony: केरल में शपथ ग्रहण समारोह, सतीशन लेंगे मुख्यमंत्री शपथ, कांग्रेस के 11 और आईयूएमएल के 5 विधायक बनेंगे मंत्री, 14 सदस्य नए चेहरे

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज