लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस का हमला, कहा-वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण बोल रहीं हैं झूठ, टैक्स बढ़ाकर उपभोक्ता की जेब पर लूट

By शीलेष शर्मा | Updated: August 17, 2021 18:23 IST

भाजपा सरकार ने सात वर्षों में पेट्रोल और डीजल पर केंद्रीय करों में क्रमश: 23.87 रुपये और 28.37 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की।

Open in App
ठळक मुद्देसरकार ने सात वर्षों में राजस्व का संग्रह पेट्रोल-डीजल पर उत्पाद शुल्क बढ़ाकर किया है।अप्रैल, 2021 तक सिर्फ 3500 करोड़ रुपये के तेल बॉंन्ड का भुगतान बकाया था।17.29 लाख करोड़ रुपये के अतिरिक्त राजस्व का संग्रह किया।

नई दिल्लीः कांग्रेस ने आरोप लगाया कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेट्रोल-डीजल की कीमतें कम नहीं कर पाने के लिए संप्रग सरकार के समय जारी तेल बॉंन्ड को लेकर गलत आंकड़े पेश कर पूर्व की सरकार को जिम्मेदार ठहराया है।

 

महंगाई और पेट्रोल -डीजल की बढ़ी कीमतों को लेकर मोदी सरकार के खिलाफ हल्ला बोलने की तैयारी में जुटी कांग्रेस ने वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण की उन दलीलों को झूठा करार दिया। निर्मला सीतारमण ने पेट्रोल -डीज़ल की बढ़ती कीमतों के लिए यूपीए सरकार के ऑयल बॉन्ड के भुगतान को जिम्मेदार बताया। कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने निर्मला सीतारमण को सलाह दी कि वह प्रधानमंत्री मोदी की तरह झूठ बोलना बंद करें।

आंकड़े पेश करते हुए सुरजेवाला साफ़ किया कि मोदी सरकार ने 7 सालों में पेट्रोल पर 23. 87 और डीज़ल पर 28. 37 प्रति लीटर टैक्स बढ़ाये हैं। नतीजा इस अतरिक्त कर से 17. 29 लाख करोड़ कमा चुकी है।उनकी यह भी दलील थी कि ऑयल बॉन्ड जो लगभग 1. 3 लाख करोड़ के हैं उनकी तो अभी देनदारी भी नहीं है। फिर वित्तमंत्री झूठ क्यों बोल रही हैं। 

कांग्रेस महासचिव अजय माकन ने वित्तमंत्री पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि वह झूठ बोल कर देश को गुमराह कर रही हैं। पेट्रोल -डीज़ल पर करों में वृद्धि कर सरकार ने 2014 -2015 में 22. 34 लाख करोड़ की कमाई की और ऑयल बॉन्ड का मात्र 73 ,440 करोड़ चुकाया है।

माकन ने अब तक के वर्ष बार आंकड़े देते हुए साबित किया कि मोदी सरकार पेट्रोल -डीज़ल पर टैक्स बड़ा कर लूटने में लगी है। उनकी मांग थी सरकार तुरंत एक्ससाइज़ ड्यूटी कम करे और पेट्रोल -डीज़ल को जीएसटी की सूची में शामिल करे  ताकि उपभोक्ता राहत की सांस ले सकें। कांग्रेस इन बढ़ते करों को अंकुश लगाने के लिए सरकार के झूठ के खिलाफ हल्ला बोल मुहिम चलाएगी। 

टॅग्स :भारत सरकारकांग्रेसBharatiya Janata Partyरणदीप सुरजेवालानरेंद्र मोदीपेट्रोल का भाव
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर लगी आग, 5 दिनों में दूसरी बार बढ़े दाम; जानें नए रेट्स

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज