लाइव न्यूज़ :

Congress Rajasthan 2024: हार के बाद कांग्रेस में बदलाव, टीका राम जूली होंगे विधायक दल नेता, जानें राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष कौन होगा

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 16, 2024 18:41 IST

Congress Rajasthan 2024: कांग्रेस ने मंगलवार को टीका राम जूली को विधायक दल का नेता नियुक्त करके राजस्थान में एक पीढ़ीगत बदलाव की शुरुआत की।

Open in App
ठळक मुद्देगोविंद सिंह डोटासरा को पार्टी की प्रदेश इकाई के प्रमुख के रूप में बरकरार रखा।टीका राम जूली को पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह का करीबी माना जाता है।राजस्थान विधानसभा में अलवर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं।

Congress Rajasthan 2024:राजस्थान में हार के बाद कांग्रेस में बदलाव शुरू हो गया है। कांग्रेस ने राजस्थान विधायक टीका राम जूली को राजस्थान विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल का नेता नियुक्त किया है। इसके साथ ही पार्टी ने गोविंद सिंह डोटासरा को फिर से अध्यक्ष बरकरार रखा है। जूली को पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह का करीबी माना जाता है, क्योंकि वह उनके क्षेत्र अलवर से आते हैं।

पिछले महीने अशोक गहलोत के नेतृत्व में लड़ा गया विधानसभा चुनाव हारने के बाद कांग्रेस ने किसी को भी कांग्रेस विधायक दल का नेता नियुक्त नहीं किया था। टीका राम जूली (43) अशोक गहलोत सरकार में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री थे। वह राजस्थान विधानसभा में अलवर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं।

कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल की ओर से जारी एक आधिकारिक पत्र में कहा गया, ‘‘कांग्रेस अध्यक्ष ने राजस्थान में कांग्रेस विधायक दल के नेता के रूप में टीका राम जूली की नियुक्ति के प्रस्ताव को तत्काल प्रभाव से मंजूरी दे दी है।"

वेणुगोपाल के आदेश में यह भी कहा गया, "कांग्रेस अध्यक्ष ने गोविंद सिंह डोटासरा को राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के रूप में बरकरार रखने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी है।" राजस्थान में राजनीतिक नेतृत्व में बदलाव देखा गया है तथा कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दोनों ने अपने पुराने नेताओं की जगह युवा नेताओं को नियुक्त किया है।

टॅग्स :राजस्थानराजस्थान विधानसभा चुनाव 2023कांग्रेसBJPGovind Singh Dotasara
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार