लाइव न्यूज़ :

Uttar Pradesh Congress Committee: वाराणसी से पीएम मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले अजय राय यूपी कांग्रेस के नए अध्यक्ष, जानें कौन हैं

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 17, 2023 19:57 IST

Uttar Pradesh Congress Committee: दलित समुदाय से आने वाले बृजलाल खाबरी को हटाकर अजय राय को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की जिम्मेदारी सौंपी गई हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअजय राय ने लोकसभा चुनाव 2019 में वाराणसी सीट पर पीएम मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ा था।बृजलाल खाबरी के स्थान पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है। महासचिव रणदीप सुरजेवाला को मप्र प्रभारी की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी है।

नई दिल्लीः कांग्रेस ने गुरुवार को पूर्व विधायक अजय राय को तत्काल प्रभाव से उत्तर प्रदेशकांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया। पार्टी ने अजय राय को बृजलाल खाबरी के स्थान पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है। अजय राय ने लोकसभा चुनाव 2019 में वाराणसी सीट पर पीएम मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ा था।

प्रेस नोट में पार्टी ने कहा कि वह निवर्तमान पीसीसी अध्यक्ष बृजलाल खाबरी, पूर्व सांसद और सभी जोनल अध्यक्षों के योगदान की सराहना करती है। कांग्रेस नेता पीएम मोदी से भारी अंतर से हार गए थे और उन्हें कुल वोटों का केवल 14 प्रतिशत हिस्सा मिला। दलित समुदाय से आने वाले खाबरी को हटाकर अजय राय को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की जिम्मेदारी सौंपी गई हैं।

खाबरी अध्यक्ष पद पर लगभग 10 महीने रहे। उन्हें अक्टूबर, 2022 में उप्र इकाई का अध्यक्ष बनाया गया था। राय भूमिहार जाति से आते हैं और वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ 2014 और 2019 में लोकसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं। अजय राय वाराणसी की पिंडरा विधानसभा सीट से विधायक रहे हैं।

इससे पहले वह उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी में प्रांतीय प्रमुख की भूमिका निभा रहे थे। वह पूर्वांचल में मजबूत पैठ रखने वाले नेता और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के भरोसेमंद माने जाते हैं। कांग्रेस ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले बृहस्पतिवार को अपने प्रभारी जयप्रकाश अग्रवाल को कार्यमुक्त करते हुए महासचिव रणदीप सुरजेवाला को मप्र प्रभारी की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी है।

पार्टी महासचिव मुकुल वासनिक को गुजरात का प्रभारी बनाया है। कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ये नियुक्तियां की हैं। मध्य प्रदेश में इस साल नवंबर-दिसंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं और ऐसे में वहां अग्रवाल को कार्यमुक्त कर सुरजेवाला को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

सुरजेवाला फिलहाल कर्नाटक के प्रभारी हैं जहां कुछ महीने पहले हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को बड़ी जीत मिली थी। हाल ही में सुरजेवाला को मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए वरिष्ठ पर्यवेक्षक भी नियुक्त किया गया। पार्टी ने अपने वरिष्ठ नेता वासनिक को गुजरात का प्रभारी बनाया है। पिछले साल के आखिर में प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा था।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशकांग्रेसमल्लिकार्जुन खड़गेवाराणसीनरेंद्र मोदीराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज