लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस ने मोदी सरकार पर लगाया 4600 करोड़ रुपये के दाल घोटाले का आरोप, अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा, मोदी सरकार दाल की न्यूनतम बोली नियम को हटाकर दिया घोटाले को आमंत्रण

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: April 29, 2022 19:20 IST

केंद्र की नेंद्र मोदी सरकार पर दाल घोटाले का आरोप लगाते हुए कांग्रेस के प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि सीएजी रिपोर्ट में बताया गया है कि केंद्र सरकार ने नाफेड में मोदी सरकार ने न्यूनतम बोली के नियम को हटा दिया। जिसके कारण 10 से 15 बड़े मिलर ने पूरे सिस्टम को हाईजैक कर लिया।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार पर लगाया 4600 करोड़ रुपये के दाल घोटाले का आरोप कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने घोटाले की बात को प्रूफ करने के लिए सीएजी रिपोर्ट का हवाला दिया सिंघवी ने कहा कि केंद्र सरकार को नफेड ने आगाह करते हुए चिट्ठी लिखी, लेकिन सरकार ने ध्यान नहीं दिया

दिल्ली: कांग्रेस ने नरेंद्र मोदी सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि नियमों में बदलाव करके केंद्र सरकार ने देश की जनता को ठगने का काम किया और दाल घोटाले को जन्म दिया है।

इस मामले में प्रेस कांफ्रेंस करते हुए कांग्रेस प्रवक्त अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने थे को वो कहते थे कि “न खाउंगा न, खाने दूंगा” लेकिन अब अपने इसी वादे के उलट मोदी सरकार ने 4600 करोड़ रुपये के घोटाले को अंजाम देकर देश की जनता को ठगने का काम किया है।

कांग्रेस नेता सिंघवी के मुताबिक नरेंद्र मोदी सरकार ने साल 2018 से लेकर 2022 के बीच में राष्ट्रीय कृषि सहरकारी बाज़ार संघ (नाफेड) के नीतियों में बदलाव किया, जिसके कारण 4600 करोड़ का दाल घोटाला हुआ है।

अभिषेक मनु सिंघवी ने आरोपों को पुख्ता बनाते हुए सीएजी रिपोर्ट का हवाला दिया, जिसमें बताया गया है कि केंद्र सरकार ने नाफेड में मोदी सरकार ने न्यूनतम बोली के नियम को हटा दिया। इसके अलावा मोदी सरकार ने न्यूनतम बोली के नियम को हटा दिया।

जबकि साल 2018 से पहले यह नियम था कि न्यूनतम बोली लगाने वाले दाल मिल के मालिक को चने या अरहर से दाल निकालने का ठेका दिया जाता था। सरकार की शर्त यह होती थी कि अधिकतम दाल निकाली जाएगी।

सिंघवी ने पत्रकारों से बात करते हुएओ कहा, “नियमों में हुए बदलाव के कारण बड़े-बड़े 10 से 15 बड़े मिलर ने पूरे सिस्टम को हाईजैक कर लिया। मसलन 100 क्विंटल चने से दाल निकालने का काम बड़े मिल मालिक ही मिल सकता है। ऐसे में अगर सिर्फ तीन-चार बड़े मिल मालिक सरकार से कहें कि हम तो 100 किलोग्राम चने से केवल 60 किलोग्राम दाल ही निकाल सकते हैं और सरकार ने चने से दाल निकालने का कोई न्यूनतम मापदंड नहीं तय किया है तो यह बड़ा घोटाला ही माना जाएगा।”

इसके साथ ही अभिषेक मनु सिंघवी ने यह भी कहा कि मोदी सरकार के द्वारा किया गया यह दाल घोटाला पब्लिक होता ही नहीं अगर कोरोना काल में केंद्र सरकार गरीबों को फ्री में राशन देने का ऐलान नहीं करती।

इस पूरे मामले में सबसे आश्चर्यजनक पहलू यह है कि नाफेड ने इस मामले में खुद मोदी सरकार को चिट्ठी लिखकर अपील की थी कि चने से दाल बनाने संबंधी साल 2018 से पूर्व के नियमों को फिर से बहाल किया जाए लेकिन मोदी सरकार ने नफेड की मांग को अनसुना कर दिया। 

टॅग्स :कांग्रेसमोदी सरकारCAG
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब