लाइव न्यूज़ :

इरोड में गैस रिसाव से बीमार पड़े श्रमिकों की स्थिति अब बेहतर है: डॉक्टर

By भाषा | Updated: December 12, 2021 19:34 IST

Open in App

इरोड (तमिलनाडु), 12 दिसंबर तमिलनाडु के इरोड जिले में तरल क्लोरीन का काम करने वाली एक फैक्टरी में गैस रिसाव के कारण बीमार पड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराये गये 14 लोगों की स्थिति अब बेहतर है। डॉक्टरों ने रविवार को यह जानकारी दी।

राज्य के शहरी विकास एवं आवास मंत्री एस मुथुसामी फैक्टरी गये और उन्होंने इस रिसाव की वजह से हुई फैक्टरी मालिक की मौत पर संवेदना प्रकट की। वह शनिवार को सरकारी मुख्यालय अस्पताल भी गये और उन्होंने 14 बीमार श्रमिकों का हालचाल जाना।

पुलिस के अनुसार, जिले में चितोडे के समीप एक तरल क्लोरीन की फैक्टरी चलाने वाले धामोधरण (43) की शनिवार को एक सिलेंडर के पुनर्भरण के दौरान रिसाव होने से मौके पर ही मौत हो गयी थी।

पुलिस के मुताबिक, 20 से अधिक श्रमिक भी इसकी चपेट में आ गए, जिनमें से 14 बेहोश हो गये। अन्य श्रमिकों ने उनकी मदद की एवं पुलिस, अग्निशमन एवं बचाव सेवाओं को सूचना दी। दमकलकर्मियों ने सिलेंडर से रिसाव को दुरूस्त किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs LSG: राजस्थान रॉयल्स पहँची प्लेऑफ के नज़दीक, वैभव सूर्यवंशी की धाकड़ बल्लेबाजी से एलएसजी को 7 विकेट से हराया

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

क्रिकेटप्रिंस यादव के पहले भारत कॉल-अप पर LSG के मालिक संजीव गोयनका की अविस्मरणीय प्रतिक्रिया

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल