लाइव न्यूज़ :

कम्प्यूटर बाबा का PM मोदी पर हमला, कहा- अबकी बार राम-राम कहकर बदल देंगे चौकीदार 

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: May 5, 2019 11:09 IST

कंप्यूटर बाबा ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने कार्यकाल में मां नर्मदा को छलनी करके रख दिया. उन्होंने कहा कि शिवराज के कार्यकाल में हुए नर्मदा में अवैध उत्खनन और नर्मदा किनारे किए गए वृक्षारोपण मामले की वे लोकसभा चुनाव के बाद जांच कराएंगे. 

Open in App

कम्प्यूटर बाबा ने शनिवार को फिर एक बार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ मोर्चा खोला. उन्होंने कहा कि अबकी बार राम-राम कहकर, बदलकर रख देंगे चौकीदार. बाबा ने कहा कि चुनाव में प्रधानमंत्री को जनता सबक सिखाएगी. कम्प्यूटर बाबा ने राजधानी भोपाल में पत्रकारों से चर्चा करते हुए यह बात कही. 

उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने कार्यकाल में मां नर्मदा को छलनी करके रख दिया. उन्होंने कहा कि शिवराज के कार्यकाल में हुए नर्मदा में अवैध उत्खनन और नर्मदा किनारे किए गए वृक्षारोपण मामले की वे लोकसभा चुनाव के बाद जांच कराएंगे. बाबा ने कहा कि भाजपा के पास कोई चेहरा नहीं था तो उन्होंने प्रज्ञा को प्रत्याशी बनाया. उन्होंने कहा कि शिवराज सिंह चौहान को प्रत्याशी बनाते तो माहौल कुछ और ही होता. उन्होंने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार ने 125 करोड़ जनता से जो वादे किए, उसमें से एक भी पूरा नहीं किया. 

सरकार द्वारा लाई गई जीएसटी से पूरा व्यापार चौपट हो गया. गरीब के खाते में 15 लाख नहीं आए, कालाधन देश नहीं लौट सका. मोदी सरकार अब नहीं आएगी और नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे. उन्होंने मोदी सरकार को नारा दिया राम-राम कहकर बदलकर रख देंगे चौकीदार.

कम्प्यूटर बाबा ने कहा कि प्रदेश के 13 अखाड़ों के करीब 7 हजार साधु-संत राजधानी में 7 से 9 मई तक रुकेंगे. 7 मई को हजारों साधु-संत धुनी रमाएंगे. साधु संत दिग्विजय सिंह की जीत के लिए अनुष्ठान करेंगे. 13 अखाड़ों से 5 हजार से ज्यादा साधु-संत भोपाल में 3 दिन के लिए डेरा डालेंगे. 

उन्होंने कहा कि साधु-संत अनुष्ठान के बाद 8 मई को सुबह 10 से 12 बजे यानी 2 घंटे रोड शो कर भोपाल की जनता से कांग्रेस के पक्ष में मतदान की अपील करेंगे.

टॅग्स :लोकसभा चुनावमध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव 2019नरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज