लाइव न्यूज़ :

आत्मविश्वास के साथ चुनौतियों का मुकाबला करें, नवाचार करें और आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना को साकार करें: कलराज मिश्र

By धीरेंद्र जैन | Updated: May 30, 2020 21:17 IST

राज्यपाल कलराज मिश्र आज यहां राजभवन से वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से कोविड-19 के दौरान समाज की अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करने में युवाओं और महिलाओं की भूमिका पर वेबीनार को सम्बोधित किया।

Open in App
ठळक मुद्देराज्यपाल के कार्यक्रम का आयोजन भारतीय उद्योग परिसंघ के युवा और महिला विंग द्वारा किया गया।राज्यपाल ने कहा कि हम जिस वैश्विक स्वास्थ्य संकट का सामना कर रहे हैं, वह समाज के सभी हिस्सों को प्रभावित कर रहा है।

जयपुरराजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने कहा है कि कोविड-19 को लाॅकडाउन, स्टे एट होम और सोशल डिस्टेंस से ही मात दिया जा सकता है। राज्यपाल ने युवाओं और महिलाओं का आव्हान किया है कि आत्म विश्वास के साथ चुनौतियों का मुकाबला करें और नवाचार करें। उन्होंने कहा कि युवा और महिलाएं अपनी प्रतिभा के दम पर अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित कर सकते हैं।

उन्होंने आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना को साकार करने के लिए लोगों का आव्हान किया है।राज्यपाल कलराज मिश्र आज यहां राजभवन से वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से कोविड-19 के दौरान समाज की अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करने में युवाओं और महिलाओं की भूमिका पर वेबीनार को सम्बोधित कर रहे थे। इसका आयोजन भारतीय उद्योग परिसंघ के युवा और महिला विंग द्वारा किया गया।

राज्यपाल ने कहा कि हम जिस वैश्विक स्वास्थ्य संकट का सामना कर रहे हैं, वह समाज के सभी हिस्सों को प्रभावित कर रहा है। जीवन और आजीविका को बदल रहा है। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन से लेकर सभी प्रकार के संकटों में, युवा नेतृत्व वाले संगठन हर जरूरत का जवाब देने के लिए तत्पर रहते हैं। ऐसा ही अब कोविड-19 महामारी के दौरान भी होना चाहिए।

श्री मिश्र का मानना था कि कोविड-19 महामारी के बहुआयामी प्रभाव पूरे समाज पर होंगे, जिनमें युवा और महिलाएं भी शामिल होंगी, जिनका डटकर सभी को मिल जुलकर मुकाबला करना होगा।राज्यपाल ने कहा कि युवा नये उल्लास और दृढ विश्वास के साथ कम पूंजी से कार्य आरम्भ करें। कार्य में कौशल दक्ष बनें। श्री मिश्र ने एक प्रश्न के जबाब में कहा कि शिक्षा पर कोरोना का प्रभाव आया है।

अब शिक्षा को आनलाइन करना होगा। एक अन्य प्रश्न के जबाब में राज्यपाल ने कहा कि अब लोगों की सोच बदली है। लोग स्वस्थ रहने के लिए योग, व्यायाम के साथ दिनचर्या को व्यवस्थित बना रहे है।

टॅग्स :कलराज मिश्रजयपुरराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

क्राइम अलर्टगैंगरेप फिर ब्लैकमेल..., न्याय के लिए परेशान 2 बहनों ने की आत्महत्या; जोधपुर में झकझोर देने वाली घटना

कारोबारबिहार औद्योगिक विकासः मुजफ्फरपुर और किशनगंज में सीमेंट कारखाना?, डालमिया-अंबुजा देंगे रफ्तार, हजारों नौकरी और अरबों निवेश?

भारत‘उम्मीद थी कि वह 650 से ज़्यादा अंक लाएगा’: राजस्थान के सीकर में 22 साल के NEET अभ्यर्थी ने किया सुसाइड

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो