लाइव न्यूज़ :

औपनिवेशिक युग के राजद्रोह जैसे कानूनों को निरस्त करना चाहिए : नेताजी के पोते

By भाषा | Updated: August 20, 2021 15:46 IST

Open in App

नेताजी सुभाष चंद्र बोस के पोते सुगाता बोस ने कहा है कि औपनिवेशिक युग के राजद्रोह जैसे कानूनों को निरस्त किया जाना चाहिए, जिनका इस्तेमाल असंतोष को दबाने के लिए किया जाता है। सुगाता बोस ने 2014 में जादवपुर से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) उम्मीदवार के रूप में लोकसभा चुनाव जीता था, लेकिन वह पिछले संसदीय चुनाव में मुकाबले में नहीं उतरे। सुगाता ने कहा कि ‘लोकतंत्र के समर्थन में’ गुणवत्तापूर्ण बदलाव लाने के लिए वह ‘भूमिका निभाना’ चाहते हैं। उनकी इस टिप्पणी से संकेत मिलता है कि वह जल्द ही सक्रिय राजनीति में लौट सकते हैं। उन्होंने चिंता जताई कि औपनिवेशिक युग के कई कानून, जो नेताजी, महात्मा गांधी और बाल गंगाधर तिलक जैसे स्वतंत्रता सेनानियों को चुप कराने के लिए इस्तेमाल किए गए थे, अभी भी सरकार द्वारा उपयोग किए जा रहे हैं। सुगाता ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘हमें अपने लोकतंत्र के स्तंभों को मजबूत करना है और औपनिवेशिक युग के इन अराजक कानूनों को निरस्त करने की आवश्यकता है... मैं विशेष रूप से इस तथ्य से चिंतित हूं कि कुछ मामलों में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका को भी निलंबित किया जा सकता है।’’ ‘नेताजी रिसर्च ब्यूरो’ के अध्यक्ष के अलावा हार्वर्ड विश्वविद्यालय में इतिहास के प्रोफेसर सुगाता बोस ने बताया कि उच्चतम न्यायालय ने भी हाल में राजद्रोह कानून की आवश्यकता पर सवाल उठाया था। उन्होंने कहा, ‘‘हमने कई औपनिवेशिक कानूनों को जारी रखा है। इनमें यूएपीए (गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम कानून) जैसे कानून भी हैं जिसे नए नाम के तहत जारी रखा गया है। लोकतंत्र कमजोर ना हो इसके लिए इन कानूनों को खत्म करने की जरूरत है।’’ सुगाता ने कहा, ‘‘औपचारिक आपातकाल के बिना भी, इन कानूनों को लागू करना आपातकाल की स्थिति पैदा करने के लिए पर्याप्त है।’’ नेताजी सुभाष चंद्र बोस पर कई बार देशद्रोह का आरोप लगाया गया। सुगाता बोस ने उल्लेख किया कि सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) कानून के प्रावधान समेत कुछ नए नियम भले नेक इरादे से लाए गए हों लेकिन इसका दुरुपयोग होने की आशंका है। सुगाता बोस को टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी और गांधी परिवार का करीबी माना जाता है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से मुकाबला करने के लिए 2024 के चुनाव से पहले विपक्ष को एकजुट करने में वह महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'अब बंगाल की बारी': अमित शाह ने चुनावों से पहले टीएमसी के 15 साल के शासन पर जारी की चार्जशीट

भारतजय श्री राम, बंगाल में इस बार राम राज्य?, सुवेंदु अधिकारी ने कहा- सुशासन और नारी सुरक्षा हो, घुसपैठियों को भगाओ?

भारतबंगाल चुनाव: बीजेपी ने RG Kar रेप पीड़िता की मां रत्ना देबनाथ को दिया टिकट, जारी की 19 उम्मीदवारों की लिस्ट

भारतपश्चिम बंगाल के लोग घुटन महसूस कर रहे हैं?, असदुद्दीन ओवैसी ने कहा-हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी के साथ हाथ मिलाया, ताकि विकल्प मिले?

भारतWest Bengal Election 2026: चुनाव से पहले जारी हुई पहली SIR सप्लीमेंट्री वोटर लिस्ट, नामों की कटौती पर सस्पेंस बरकरार

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?