लाइव न्यूज़ :

हिमाचल प्रदेश में पांच महीने बाद खुले कॉलेज, कोविड-19 के 251 नए मामले

By भाषा | Updated: September 1, 2021 22:18 IST

Open in App

हिमाचल प्रदेश में बुधवार को पांच महीने के अंतराल के बाद कॉलेज खुल गए हैं और पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 251 नए मामले सामने आए तथा पांच मरीजों की मौत हो गई। इसके साथ ही राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,13,799 हो गई। राज्य सरकार ने कोविड-19 के मामले बढ़ने के बाद 26 मार्च को कॉलेजों को बंद कर दिया था। कोविड-19 नियमों का पालन करने वाले विद्यार्थियों को ही कॉलेज परिसर में दाखिल होने की अनुमति दी गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि राज्य में संक्रमण से अब तक 3,587 मरीजों की मौत हुई। बुधवार को जिन पांच मरीजों की मौत की जानकारी मिली, उनमें से दो की मौत कांगड़ा, एक-एक की मौत कुल्लू, ऊना और चम्बा में हुई। यहां 104 और मरीजों के संक्रमण मुक्त होने के बाद कुल स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 2,08,409 हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्रिकेटDC VS MI: रोहित शर्मा ने कूपर कोनोली को पीछे छोड़ा, दिल्ली के खिलाफ छोटी मगर दमदार पारी के बाद ऑरेंज कैप की सूची में शीर्ष पर

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर