लाइव न्यूज़ :

मध्यप्रदेशः भारत माता की आरती की अनुमति न मिलने पर सेंट मेरी कॉलेज पर ABVP का भारी हंगामा 

By रामदीप मिश्रा | Updated: January 4, 2018 15:07 IST

विदिशा के पीतल मिल इलाके में सेंट मेरी कॉलेज पर भारी संख्या में एबीवीपी के कार्यकर्ता भारत माता की आरती करना चाहते थे।

Open in App

मध्यप्रदेश के विदिशा में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को उस समय हंगामा काट दिया जब उन्हें सेंट मेरी कॉलेज में भारत माता की आरती करने के लिए रोक दिया गया। इस दौरान एबीवीपी के कार्यकर्ता आरती करने को लेकर अड़ गए। मामला बढ़ता देख स्कूल प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची।

बताया जा रहा है कि पीतल मिल इलाके में सेंट मेरी कॉलेज पर भारी संख्या में एबीवीपी के कार्यकर्ता पहुंच गए और कॉलेज परिसर में भारत माता की आरती करना चाह रहे थे, लेकिन स्कूल प्रशासन की ओर से इसकी अनुमति नहीं दी गई। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने हंगामा काटना शुरू कर दिया और अपनी आरती करने को लेकर अड़ गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने एबीवीपी कार्यकर्ताओं को कॉलेज में घुसने दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिसकर्मियों के बीच कई बार झड़प और धक्कामुक्की की स्थिति बन गई। वहीं, प्रशासन का कहना है कि कार्यकर्ता कॉलेज के पास एक मंदिर में आरती कर सकते हैं।

टॅग्स :एबीवीपीमध्य प्रदेशलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

भारतमध्यप्रदेश: सीएम डॉ. यादव ने दिए शासन चलाने के मंत्र, कहा- भाषा में सौम्यता और निर्णय में दृढ़ता जरूरी

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार