लाइव न्यूज़ :

पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, यूपी में मरे 70 लोग

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: January 6, 2018 16:33 IST

मौसम विभाग की मानें तो अभी आने वाले कुछ दिनों तक स्थिति सामान रहने की संभावना है।

Open in App

उत्तर प्रदेश में शनिवार को ठण्ड का कहर बरकरार रहा। इसके साथ-साथ राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार और ओडिशा समेत समूचे उत्तरी और पूर्वी भारत में कंपकपा देने वाली शीत लहरें चल रही हैं। शनिवार को दिल्ली में तापमान सात डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग की मानें तो अभी आने वाले कुछ दिनों तक स्थिति सामान रहने की संभावना है। घने कोहरे की वजह से यातायात पर भी असर पड़ रहा है। 

ट्रेनों और फ्लाइट्स पर पड़ा ठंड का असर 

दिल्ली-एनसीआर समेत पूरा उत्तर भारत जबर्दस्त ठंड और कोहरे की चपेट में है। शनिवार सुबह भी कई जगह घना कोहरा छाया रहा। दिल्ली-एनसीआर में सुबह 7 डिग्री पारा दर्ज किया गया। घने कोहरे की वजह से यातायात पर भी असर पड़ रहा है। दिल्ली से चलने वाली 49 ट्रेनें लेट चल रही हैं और कई फ्लाइट भी देरी से चल रही हैं। विजिबिलिटी घटने की वजह से दिल्ली से चलने वाली 49 ट्रेनें लेट और 18 ट्रेन रद्द कर दी गई।

उत्तर प्रदेश में 70 लोगों के मरने की खबर 

उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। रैनबसेरों की कमी और ठंड से बचाव के उपायों की कमी के चलते पूरे प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान 70 बेसहारा लोगों की मौत हो गई। हालांकि, इसे लेकर कोई भी अधिकारी खुलकर बोलने को तैयार नही है। पिछले 24 घंटों में ठंड की वजह से पूर्वांचल में 22 लोगों की मौत हो गई, जबकि बरेली डिविजन में तीन इलाहाबाद डिविजन में 11 और बुंदेलखंड क्षेत्र में 28 लोगों की मौत हो गई। बाराबांकी के 40 वर्षीय राम किशोर रावत और 30 वर्षीय महेश की मौत ठंड की वजह से हो गई। फैजाबाद जिले के हरचंदपुर में एक व्यक्ति की मौत हो गई। अम्बेडकर नगर में एक जबकि रायबरेली और ऊंचाहार में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गयी। एक सरकारी अधिकारी ने हालांकि यह दावा किया कि ठंड से बचाव के लिए हर जिले में पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं, लेकिन लोगों की ठंड की वजह से हो रही मौतों ने इन सारे दावों की पोल खोल दी है। लोगों द्वारा आरोप लगाने के बाद लखनऊ की महापौर संयुक्ता भाटिया ने नगर आयुक्त से इस संबंध में रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने कहा कि लोगों की शिकायतें आ रही है कि सार्वजनिक जगहों पर अलाव नहीं जलाए जा रहे हैं। इसकी जल्द से जल्द व्यवस्था कराई जाएगी। 

टॅग्स :विंटरइंडियाउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए