लाइव न्यूज़ :

वंदे भारत एक्सप्रेस: सफर कर रहे यात्री के खाने में मिला कॉकरोच, IRCTC ने मांगी माफी-लगाया सर्विस प्रोवाइडर पर भारी जुर्माना

By आजाद खान | Updated: July 26, 2023 10:40 IST

वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे एक यात्री के खाने में कॉकरोच मिलने पर आईआरसीटीसी ने यात्री से माफी मांगी है और सर्विस प्रोवाइडर को चेतावनी देते हुए उस पर भारी जर्माना भी लगाया है।

Open in App
ठळक मुद्देवंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे एक यात्री के खाने में कॉकरोच मिला है। घटना के सामने आने के बाद आईआरसीटीसी ने माफी मांगी है। यही नहीं सर्विस प्रोवाइडर पर भारी जुर्माना भी लगाया है।

नई दिल्ली: वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे एक यात्री के खाना में कॉकरोच मिला है। यात्री ने खाने में कॉकरोच के फोटो को ट्विटर पर शेयर कर दिया था जिसके बाद आईआरसीटीसी (भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम) द्वारा परोसे गए खाने को लेकर सवाल खड़ा होने लगे थे। 

घटना के सामने आने के बाद आईआरसीटीसी ने भी इस मामले को गंभीरता से लिया है। ऐसे में खाना सप्लाई करने वाले सर्विस प्रोवाइडर पर जुर्माना लगाकर उसे आगे ऐसी घटना दोबारा न दोहराने की चेतावनी दी है। 

क्या है पूरा मामला

बता दें कि रानी कमलापति (हबीबगंज) - हज़रत निज़ामुद्दी वंदे भारत एक्सप्रेस से यात्रा कर रहे एक यात्री के खाना में कॉकरोच मिला था जिसके बाद उसने इसकी शिकायत ट्विटर पर ट्वीट कर की थी। घटना के सामने आने के बाद आईआरसीटीसी ने यात्री से माफी मांगी थी और सर्विस प्रोवाइडर को चेतावनी देते हुए उस पर भारी जर्माना भी लगाया था।

भोपाल मंडल के रेल प्रबंधक ने ट्विटर पर इस मुद्दे को लेकर ट्वीट किया है और कहा है कि यात्री के खाने को बदल दिया गया था और उसे एक नया खाना परोसा गया था। मामले में रेलवे से जब इस मुद्दे पर सवाल पूछा गया तो पश्चिम मध्य रेलवे के एक प्रवक्ता ने खुलासा किया है कि चूक के लिए जिम्मेदार लाइसेंसधारी को चेतावनी देकर उस पर 25 हजार का जुर्माना लगाया गया है। 

लाइसेंसधारक को दी गई सख्त चेतावनी

भोपाल मंडल के रेल प्रबंधक ने यह भी कहा है कि लाइसेंसधारी के खिलाफ उचित दंडात्मक कार्रवाई की गई है और इस कार्रवाई से ऐसी खामियों के प्रति जीरो टॉलेरेंस का स्पष्ट संदेश दिखाई देता है। 

बता दें कि यह पहला मामला नहीं जब वंदे भारत एक्सप्रेस में परोसे गए खाने पर सवाल उठाए गए है। इससे पहले भी इस तरह के मामले सामने आ चुके है। उसी ट्रेन में यात्रा कर रहे कई अन्य यात्रियों ने भी ट्विटर पर भोजन की गुणवत्ता के बारे में अपनी शिकायतें व्यक्त की है और इसे लेकर भी काफी विवाद हुआ है।  

टॅग्स :Vande Bharat Expressआईआरसीटीसीट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वX हुआ डाउन, हजारों यूजर्स परेशान, ग्लोबल आउटेज से टाइमलाइन और मोबाइल ऐप बाधित

कारोबारSwiggy और IRCTC ने देशभर के 152 स्टेशनों पर 'ट्रेन में खाना' सर्विस शुरू की

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में झूले पर लटकी महिला का वीडियो वायरल

भारतहोली से पहले IRCTC ने बदले ऑनलाइन टिकट बुकिंग के नियम, अब ये दस्तावेज जरूरी

विश्वदुनिया भर में हज़ारों यूज़र्स के लिए डाउन हुआ एक्स, हजारों ग्लोबल आउटेज की शिकायतें

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी