लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक कैबिनेट ने कुमारस्वामी के नेतृत्व पर जताया भरोसा, उपमुख्यमंत्री ने कहा- जानादेश राज्य सरकार के लिए नहीं

By भाषा | Updated: May 25, 2019 00:09 IST

भाजपा ने बृहस्पतिवार को आए लोकसभा चुनाव के नतीजों में राज्य की 28 सीटों में 25 पर जीत दर्ज की, जिसने राज्य की एक साल पुरानी कुमारस्वामी सरकार की स्थिरता को लेकर गठबंधन को कुछ परेशानी में डाल दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक में कांग्रेस सिर्फ एक सीट पर जीत हासिल कर सकीकांग्रेस नेता परमेश्वर ने भाजपा पर राज्य सरकार को अस्थिर करने की कोशिश करने का आरोप लगाया।

लोकसभा चुनाव में करारी शिकस्त मिलने के एक दिन बाद कर्नाटक में राज्य कैबिनेट की शुक्रवार को हुई बैठक में मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी के नेतृत्व पर भरोसा जताया गया। साथ ही, यह भी कहा गया कि गठबंधन जारी रहेगा। राज्य में कांग्रेस-जदएस गठबंधन के लोकसभा चुनाव में खराब प्रदर्शन की समीक्षा के लिए कैबिनेट की एक अनौपचारिक बैठक के बाद संवाददाताओं से बात करते हुए उपमुख्यमंत्री जी परमेश्वर ने कहा कि बृहस्पतिवार को आया जानादेश केंद्र की सरकार के लिए है, ना कि राज्य सरकार के लिए।

कांग्रेस नेता परमेश्वर ने भाजपा पर राज्य सरकार को अस्थिर करने की कोशिश करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राज्य में सत्तारूढ़ गठबंधन उनके मंसूबों को सफल नहीं होने देगा। परमेश्वर ने कहा, ‘‘...हमने मुख्यमंत्री कुमारस्वामी के नेतृत्व पर भरोसा जताया है। यह फैसला आज सभी मंत्रियों ने लिया।’’ उन्होंने कहा कि सभी विधायक उनके साथ हैं और गठबंधन कुमारस्वामी के नेतृत्व के तहत काम करना जारी रखेगा। इस सरकार को कोई खतरा नहीं है।

सरकार में मौजूद शीर्ष सूत्रों ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम जब कांग्रेस के कुछ वरिष्ठ नेताओं ने कुमारस्वामी से मुलाकात की तब उन्होंने इस्तीफे की पेशकश की थी। लेकिन उन्होंने उन्हें मनाया और उनसे गठबंधन सरकार का नेतृत्व करते रहने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा, ‘‘अब इस्तीफा का विषय खत्म हो गया है।’’

इस बीच, शाम में कुमारस्वामी ने कांग्रेस विधायक दल के नेता सिद्धरमैया से मुलाकात की और और चुनाव नतीजों तथा संबद्ध घटनाक्रमों पर चर्चा की। दरअसल, भाजपा ने बृहस्पतिवार को आए लोकसभा चुनाव के नतीजों में राज्य की 28 सीटों में 25 पर जीत दर्ज की, जिसने राज्य की एक साल पुरानी कुमारस्वामी सरकार की स्थिरता को लेकर गठबंधन को कुछ परेशानी में डाल दिया है। कांग्रेस सिर्फ एक सीट पर जीत हासिल कर सकी। इसे राज्य में कांग्रेस का सबसे खराब प्रदर्शन बताया जा रहा है। जेडीएस ने एक सीट जीती जबकि एक सीट निर्दलीय के खाते में गई। दक्षिण भारत में कर्नाटक ही एकमात्र ऐसा राज्य है, जहां भाजपा को अच्छी खासी सफलता मिली है।

टॅग्स :एचडी कुमारस्वामीकर्नाटकलोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: भाभी से अवैध संबंध?, पिता जॉन पॉल और बड़े भाई नवीन ने मिलकर छोटे स्टालिन को मार डाला, स्टालिन की सगाई जेनिफर से हुई थी और उसने राज खोला?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर