लाइव न्यूज़ :

कोयला घोटाला: प्रवर्तन निदेशालय ने कोलकाता में ट्रैवल कंपनी के दफ्तर में तलाशी ली

By भाषा | Updated: September 4, 2021 22:17 IST

Open in App

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों ने शनिवार को कोलकाता में एक निजी टूर - ट्रैवल कंपनी के दफ्तर पर तलाशी अभियान चलाया। यह तलाशी करोड़ों रुपये के कथित कोयला चोरी घोटाले के सिलसिले में की गयी। जांच एजेंसी के सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि ईडी के अधिकारी एक गुप्त सूचना पर शहर के बीचोंबीच इंडिया एक्सचेंज प्लेस में स्थित कंपनी के दफ्तर में पहुंचे और तलाशी ली। ईडी ने सीबीआई की नवंबर 2020 में दर्ज एक प्राथमिकी का अध्ययन करने के बाद धन शोधन रोकथाम कानून की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। सीबीआई ने प्राथमिकी में आसनसोल के आसपास कुनुस्तोरिया तथा काजोरा क्षेत्रों में ईस्टर्न कोलफील्ड्स से संबंधित करोड़ों रुपये के कोयले की चोरी का आरोप लगाया है। ईडी घोटाले में धनशोधन के पहलू की जांच कर रही है। मामले में स्थानीय कोयला कारोबारी अनूप माझी उर्फ लाला प्रमुख संदिग्ध है। ईडी ने धनशोधन मामले में कम से कम दो गिरफ्तारियां की हैं। इनमें से एक विकास मिश्रा है, जो तृणमूल कांग्रेस की युवा इकाई के नेता विनय मिश्रा का भाई है। बताया जाता है कि विनय मिश्रा कुछ समय पहले देश छोड़कर चला गया और उसने संभवत: अपनी भारतीय नागरिकता भी छोड़ दी है। ईडी ने इस साल की शुरुआत में इस मामले में बांकुड़ा थाने के पूर्व प्रभारी अशोक कुमार मिश्रा को भी गिरफ्तार किया था। ईडी ने मामले में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे और तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी तथा उनकी पत्नी को पूछताछ के लिए तलब किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदिवंगत आध्यात्मिक गुरु महर्षि महेश योगी से जुड़े फाउंडेशन की जमीन ‘धोखाधड़ी’ से बिक्री मामले में ईडी ने तलाशी अभियान चलाया

क्राइम अलर्टट्रांसफर-पोस्टिंग करा देंगे?, भोजपुर के डीएम तनय सुल्तानिया को ठगने की कोशिश?, 'ईडी अधिकारी' अभिषेक अग्रवाल अरेस्ट

कारोबारअनिल अंबानी के करीबी अमिताभ झुनझुनवाला और अमित बापना अरेस्ट, ईडी एक्शन

भारतअशोक मित्तल पर ईडी का शिकंजा! राज्यसभा में राघव चड्ढा की जगह उपनेता बने AAP सांसद के घर छापेमारी

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज