लाइव न्यूज़ :

सीएम योगी ने एक ही तंज से साधा मुलायम सिंह और अखिलेश यादव पर निशाना, बोले- 'बाप बेटे का नाम भूल गया, कैसी दुर्गति हो गई है'

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: February 18, 2022 15:30 IST

मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने कहा कि नेताजी (मुलायम सिंह यादव) बहुत होशियार हैं। वह जानते हैं कि करहल की जनता फैसला कर चुकी है कि प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ही उनके नेता हैं। इसलिए नेता जी ने कहा कि तुम लोग जो चाहो तय कर लो।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा खराब स्वास्थ्य के बावजूद मुलायम सिंह के द्वारा करहल आने को लेकर सपा पर हमलावर हैसीएम योगी ने करहल में मुलायम सिंह और अखिलेश यादव पर किया भारी तंज योगी ने कहा कि बाप बेटे का नाम भूल गया, यह कैसी दुर्गति हो गई है

लखनऊ: करहल में चुनावी प्रचार के लिए पहुंचे यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा प्रत्याशी एसपी सिंह बघेल के पक्ष में चुनाव प्रचार करते हुए कहा कि जिन लोगों ने प्रोफेसर बघेल पर हमले जैसी कायराना हरकत को अंजाम दिया है। उन्हें इसका परिणाम भोगना पड़ेगा।

योगी ने कहा कि करहल की जनता प्रोफेसर बघेल के हमलावरों को कभी माफ नहीं करेगी।इस मौके पर समाजवादी पार्टी का नाम न लेते हुए उन्होंने यह भी कहा कि ये गर्मी 10 मार्च के बाद अपने आप शांत हो जाएगी।

यूपी के सीएम ने जनसभा में मौजूद जनता के बीच मुलायम सिंह के द्वारा करहल रैली में अखिलेश यादव के नाम भूल जाने पर व्यंग्य करते हुए कहा, 'बाप बेटे का नाम भूल गया, कैसी दुर्गति हो गई है।'

जनता को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा, 'नेताजी (मुलायम सिंह यादव) बहुत होशियार हैं। वह जानते हैं कि करहल की जनता फैसला कर चुकी है कि प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ही उनके नेता हैं। इसलिए नेता जी ने कहा कि तुम लोग जो चाहो तय कर लो, अपना विधायक चुन लो।'

योगी आदित्यनाथ ने चुनावी जनसभा में कहा कि मैनपुरी में भारतीय जनता पार्टी चार की चार सीटों पर अपनी विजय पताका फहराने जा रही है। जिसे देखकर समाजवादी पार्टी के लोग बौखला गए हैं। योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा, प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल जी ने 'उनको' (अखिलेश यादव) पांचवें दिन ही यहां आने के लिए मजबूर कर दिया। 

दरअसल बीते गुरुवार को करहल में सपा की रैली में सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव अपने भाषण के बीच में करहल से सपा की टिकट पर खड़े पूर्व सीएम अखिलेश यादव का नाम ही भूल गये।

सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने जनसभा में कहा कि यहा सो जो भी खड़ा हो, उसे जीताइये। इस बात पर उनकी बगल में खड़े भतीजे और सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने उन्हें अखिलेश यादव का नाम लेकर जनता से वोट देने की अपील की।

इसके बाद मुलायम सिंह ने जनसभा में अखिलेश यादव का नाम लेते हुए उन्हें करहल से चुनाव में विजयी बनाने की अपील की। मुलायम सिंह यादव का स्वास्थ्य इन दिनों बेहद खराब चल रहा है, इसके बावजूद सपा द्वारा अखिलेश यादव के पक्ष में करहल में चुनाव प्रचार के लिए उन्हें लाये जाने पर विपक्ष हमलावर है। 

इस मामले में टिप्पणी करते हुए करहल से भाजपा प्रत्याशी प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने कहा, 'सपा अध्यक्ष चुनाव नहीं जीत पा रहे हैं तो वे अपने पिता को लेकर आए। इस बात से साफ पता चलता है कि अखिलेश यादव अपनी हार पहले से ही कबूल कर रहे हैं।'

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022BJPयोगी आदित्यनाथअखिलेश यादवसमाजवादी पार्टीमुलायम सिंह यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल