लाइव न्यूज़ :

अखिलेश यादव ने कसा तंज, कहा- नई सरकार को बधाई कि वो सपा के बनाए स्टेडियम में शपथ ले रही है

By रुस्तम राणा | Updated: March 25, 2022 21:30 IST

ट्विटर पर सपा नेता ने लिखा, नई सरकार को बधाई कि वो सपा के बनाए स्टेडियम में शपथ ले रही है। शपथ सिर्फ़ सरकार बनाने की नहीं, जनता की सच्ची सेवा की भी लेनी चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देसपा प्रमुख ने ट्विटर पर तंज के साथ दी सीएम योगी आदित्यनाथ को बधाई अखिलेश यादव ने कहा, शपथ सिर्फ़ सरकार बनाने की नहीं, जनता की सच्ची सेवा की भी लेनी चाहिए

लखनऊ: सीएम योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को राज्य के मुख्यमंत्री के तौर राजधानी के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में शपथ ली। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उन्हें मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। उनके शपथ समारोह के बाद कई नेताओं ने उन्हें राज्य का दोबारा मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी।  

बधाई देने वाले इन नेताओं सपा प्रमुख और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी शामिल थे। हालांकि अखिलेश यादव ने बधाई से ज्यादा उन पर तंज कसा। अपने ट्विटर पर सपा नेता ने लिखा, नई सरकार को बधाई कि वो सपा के बनाए स्टेडियम में शपथ ले रही है। शपथ सिर्फ़ सरकार बनाने की नहीं, जनता की सच्ची सेवा की भी लेनी चाहिए।

बता दें कि सीएम योगी आदित्यनाथ के अलावा 52 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली है। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सभी मंत्रियों को गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ लेने वालो में 2 डिप्टी सीएम, 16 कैबिनेट, 14 स्वतंत्र प्रभार और 20 राज्य मंत्री हैं।

टॅग्स :अखिलेश यादवयोगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल