लाइव न्यूज़ :

बकरीद पर सीएम योगी का आदेश- खुले में बलि नहीं, पुलिस और अधिकारियों को दिए ये सख्त निर्देश

By पल्लवी कुमारी | Updated: August 21, 2018 00:10 IST

नोएडा में भी जिला प्रशासन ने बकरीद पर पशुओं की कुर्बानी केवल निर्धारित स्थलों पर दिए जाने का निर्देश दिया है।

Open in App

लखनऊ, 21 अगस्त: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बकरीद को लेकर राज्य भर के अधिकारियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात की।  सीएम योगी ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि कहीं पर भी जानवरों का सार्वजनिक जगहों और खुले में बलि ना दिया जाए। 

सीएम योगी ने यह भी सुनिश्चत करने को कहा है कि कहीं खुले में मांस के टुकड़े नहीं दिखने चाहिए और ना ही किसी नाली में खून बहा दिखना चाहिए। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक इसके पीछे सांप्रदायकि सौहार्द को बनाए रखने का मकसद बताया जा रहा है। 

इधर गौतम बुद्ध नगर जिला प्रशासन ने आज कहा कि बकरीद पर पशुओं की कुर्बानी केवल निर्धारित स्थलों पर ही दी जाए। बुधवार को बकरीद से पहले जिला मजिस्ट्रेट ब्रजेश नारायण सिंह ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय पाल शर्मा के साथ सुरक्षा इंतजामों पर समीक्षा बैठक की।सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में प्रशासन और पुलिस विभागों के अधिकारियों से कहा, ‘‘मुस्लिम बहुल इलाकों में विशेष ध्यान दिया जाए। पहले से क्षेत्रों का दौरा किया जाए ताकि नमाज स्थलों पर बिना रूकावट बिजली आपूर्ति सुनिश्चित हो।’’ आधिकारिक बयान के अनुसार, उन्होंने कहा कि पशुओं की कुर्बानी केवल निर्धारित स्थलों पर दी जाए और अगर कोई सार्वजनिक स्थलों पर यह करता हूआ पाया जाए तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। अधिकारियों से यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि कुर्बानी वाले पशुओं के कंकाल तालाबों, नदियों, नालों या खुले इलाके में नहीं फेंके जाएं।

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :योगी आदित्यनाथबक़रीदनोएडा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब