लाइव न्यूज़ :

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा- जारी रहेंगे पुलिस एनकाउंटर, सबको पता है अपराधियों को कौन संरक्षण देता है

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: February 16, 2018 09:00 IST

योगी आदित्यनाथ मार्च 2018 में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने थे। तब से अब तक यूपी पुलिसन ने 1200 मुठभेड़ में 40 अपराधियों को मार गिराया था।

Open in App

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार (15 फरवरी) को राज्य विधान परिषद में बताया कि सूबे में अब तक हुए 1200 मुठभेड़ों में 40 अपराधी मारे जा चुके हैं। सीएम आदित्यनाथ ने कहा कि ऐसे मुठभेड़ आगे भी जारी रहेंगे। सीएम आदित्यनाथ  ने कहा कि अपराधियों के लिए सहानुभूति रखना लोकतंत्र के लिए खतरनाक है।

सीएम आदित्यनाथ "शून्य काल" में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के देवेंद्र प्रताप सिंह और रमेश यादव के उठाए विषय पर बोल रहे थे। दोनों नेताओं में हाल ही में यूपी में हुए दो मुठभेड़ों पर सवाल खड़ा किया था।

सीएम आदित्यनाथ ने सदन में कहा कि सबको पता है कि अपराधियों को कौन संरक्षण देता है। सीएम आदित्यनाथ ने कहा, "बारह सौ एनकाउंटर में चालीस से अधिक अपराधी मारे गये...आगे भी ये सिलसिला थमेगा नहीं।" योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी में नाना-नाना प्रकार के अपराध हो रहे हैं और उनके प्रति सरकार जवाबदेह है। सीएम आदित्यनाथ ने कहा, "मुजरिमों के प्रति सहानुभूति लोकतंत्र के लिए खतरनाक है।"

योगी आदित्यनाथ ने नोएडा में हाल ही में पुलिस की गोलीबारी में घायल हुए जितेंद्र यादव के मामले पर भी सफाई दी। सीएम आदित्यनाथ ने कहा, "पुलिस ने भी इस मामले को मुठभेड़ नहीं कहा है। जो व्यक्ति घायल हुआ है उसने भी इसे मुठभेड़ नहीं कहा। फिर भी दोषी पुलिसवालों के खिलाफ कार्रवाई की गयी है।" सीएम आदित्यनाथ ने यूपी पुलिस पर लग रहे आरोपों को बेबुनियाद बताया।

 

टॅग्स :योगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेशबीजेपी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार