लाइव न्यूज़ :

CM नीतीश कुमार ने कहा- चमकी बुखार से मरने वाले बच्चों के परिवारों को कराई जाएगी सरकारी मदद मुहैया

By एस पी सिन्हा | Updated: July 3, 2019 05:51 IST

विधान परिषद में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विपक्ष के सवालों पर कहा कि सरकार की ओर से कोई कोताही नहीं हुई है. उन्होंने कहा कि सोशियो-इकोनॉमिक सर्वे कराया जा रहा है. गरीबों को पक्का मकान देने में मदद मिलेगी.

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि सरकार एईएस यानि चमकी बुखार से हो रही मौत को लेकर पूरी तरह से संवेदनशील है. उन्होंने कहा कि एईएस से मरनेवालों बच्चों के परिवारों को सरकार एक लाख 20 हजार रुपये मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत उपलब्ध करायेगी.

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि सरकार एईएस यानि चमकी बुखार से हो रही मौत को लेकर पूरी तरह से संवेदनशील है. मंगलवार को बिहार विधान परिषद में जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार डॉक्टरों और नर्स की कमी पर काम कर रही है. जिलों में नर्सिंग कॉलेज खुल रहे हैं, लेकिन बच्चों की मौत के कारणों को विशेषज्ञ भी अभी तक नहीं जान पाए हैं.

विधान परिषद में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विपक्ष के सवालों पर कहा कि सरकार की ओर से कोई कोताही नहीं हुई है. उन्होंने कहा कि सोशियो-इकोनॉमिक सर्वे कराया जा रहा है. गरीबों को पक्का मकान देने में मदद मिलेगी. ज्यादातर गरीब परिवार के बच्चों की मौतें हुई हैं. हर गरीब परिवारों को सरकारी मदद मुहैया करायी जायेगी. 

उन्होंने कहा कि एईएस से मरनेवालों बच्चों के परिवारों को सरकार एक लाख 20 हजार रुपये मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत उपलब्ध करायेगी. वहीं, विधान परिषद की कार्यवाही में भाग लेने के लिए आज सदन पहुंची पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने मुजफ्फरपुर में बच्चों की मौत पर हमला बोला. 

उन्होंने कहा कि सरकार जवाब नहीं दे रही है. उन्होंने कहा कि सरकार को गलती माननी चाहिए और सदन में जवाब देना चाहिए. राबड़ी देवी ने विधान परिषद के बाहर भी विपक्षी दलों के नेताओं के साथ प्रदर्शन किया और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे का इस्तीफा मांगा. 

वहीं, मुख्यमंत्री ने कहा कि लक्षणों के आधार पर ही बच्चों का इलाज किया जा रहा है. मुजफ्फरपुर के मामले में सरकार ने पूरी गंभीरता से काम किया है और सभी मृतकों के सोशल इकनॉमिक ऑडिट करने का हमने निर्देश दिया है. नीतीश कुमार ने कहा कि जो भी बच्चे मरे हैं लगभग सभी गरीब हैं. बीमारी से भर्ती हुए बच्चो में लड़कियां ज्यादा थीं. 

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिनके घर नही हैं उनके घर बनेंगे और इसके लिए मुख्यमंत्री आवास योजना से उनको घर बनाने में मदद मिलेगी. जिनका जमीन नहीं है उन्हें 60 हजार अनुदान जमीन के लिए मिलेगा. जागरुकता पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि बीमारी से बचाव के लिए अभी भी जागरुकता की कमी है. मुजफ्फरपुर में गहनता के साथ जांच की जरूरत है. कई परिवार ऐसे भी हैं जिनके पास अभी राशन कार्ड नहीं है. 

नीतीश कुमार ने सभी पार्टियों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग सोशल ऑडिट में मदद करें, जिसे भी कोई जानकारी मिले वो सरकार को सूचित करे. उन्होंने सदन में चुटकी लेते हुए मजाकिया अंदाज में विपक्ष पर हमला बोला और कहा कि अगर पब्लिसिटी चाहिए तो मुझ पर बोलिये. लोगों को मेरे ऊपर बोलने से आजकल ज्यादा पब्लिसिटी मिलती है. लोग अगर मेरे बारे में बयान नही देंगे तो मीडिया में क्या छपेगा? उन्होंने कहा कि मेरा क्या-क्या नामकरण किया गया है ये सबको पता है.

टॅग्स :चमकी बुखारनीतीश कुमारबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार