लाइव न्यूज़ :

शराब मामले में पकड़े लोगों को माफी दें सीएम नीतीश कुमार?, बिहार विधानसभा चुनाव से पहले केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने दिया बयान

By एस पी सिन्हा | Updated: September 11, 2025 17:43 IST

विधानसभा चुनाव से पहले सरकार को उन लोगों के लिए माफी की घोषणा करनी चाहिए, जो थोड़ा-बहुत शराब पीने के कारण पकड़े गए या जिन पर मुकदमा दर्ज हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्देजीतन राम मांझी ने कहा कि पुलिस अपना पाप छुपाने के लिए माफियाओं को छोड़कर छोटे पीने वालों को पकड़ रही है। हजारों लीटर शराब बनाने और तस्करी करने वाले माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।हम शराबबंदी के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन इसका गलत तरीके से लागू होना चिंता का विषय है।

पटनाः केंद्रीय मंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के संरक्शक जीतन राम मांझी ने बिहार में शराबबंदी कानून को लेकर एक बार फिर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने मांग की है कि शराब पीने को लेकर पकड़े गए लोगों या जिन पर मुकदमा दर्ज हुआ है, उन्हें सरकार माफ कर दे। मांझी ने कहा कि पुलिस माफियाओं के बजाय छोटे-मोटे उपभोक्ताओं को निशाना बना रही है, जो गलत है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले सरकार को उन लोगों के लिए माफी की घोषणा करनी चाहिए, जो थोड़ा-बहुत शराब पीने के कारण पकड़े गए या जिन पर मुकदमा दर्ज हुआ है।

जीतन राम मांझी ने कहा कि पुलिस अपना पाप छुपाने के लिए माफियाओं को छोड़कर छोटे पीने वालों को पकड़ रही है। उन्होंने जोर देकर कहा कि शराबबंदी की तीसरी समीक्षा में यह स्पष्ट है कि शराब पीने या ले जाने वालों को नहीं पकड़ा जाना चाहिए। इसके बजाय, हजारों लीटर शराब बनाने और तस्करी करने वाले माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

मांझी ने कहा कि हम शराबबंदी के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन इसका गलत तरीके से लागू होना चिंता का विषय है। पुलिस को माफियाओं पर नकेल कसनी चाहिए, न कि गरीब और सामान्य लोगों को परेशान करना चाहिए। बता दें कि जीतन राम मांझी का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब बिहार में विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं।

मांझी ने पहले भी शराबबंदी की समीक्षा की मांग की थी और दावा किया था कि इस कानून के कारण करीब 4-5 लाख गरीब लोग जेल गए हैं। उनके इस ताजा बयान ने सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है। उल्लेखनीय है कि 2022 में हुई समीक्षा के बाद कानून में कुछ ढील दी गई थी, जिसमें शराब पीने वालों के लिए जुर्माने का प्रावधान जोड़ा गया था।

हालांकि बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की तस्करी और जहरीली शराब से होने वाली मौतों की खबरें सामने आती रहती हैं। सीवान, छपरा और गोपालगंज जैसे जिलों में हाल के वर्षों में जहरीली शराब से सैकड़ों लोगों की जान गई है। मांझी ने पहले भी दावा किया था कि “सफेदपोश लोग रात में शराब पीते हैं, लेकिन उन्हें कोई नहीं पकड़ता, जबकि गरीबों को जेल भेजा जाता है।

टॅग्स :बिहार विधानसभा चुनाव 2025जीतन राम मांझीनीतीश कुमारबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

भारत अधिक खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर