लाइव न्यूज़ :

MP Cabinet: राज्यपाल से मिले CM मोहन, 28 मंत्री आज लेंगे शपथ

By अनुराग.श्रीवास्तव@लोकमत.इन | Updated: December 25, 2023 10:11 IST

मोहन यादव के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के 12 दिन बाद 28 चेहरों को मंत्रिमंडल में शामिल करने की तैयारी है। बीजेपी ने मोहन मंत्रिमंडल में सबका साथ सबका विकास दिखाने की कोशिश में है। यानी की पार्टी के सीनियर नेताओं से लेकर नए चेहरों को भी पार्टी मंत्रिमंडल में शामिल करेगी। महिला चेहरे को भी मंत्रिमंडल में जगह मिलेगी।

Open in App
ठळक मुद्देमोहन मंत्रिमंडल का विस्तार आजराज्यपाल मंगु भाई पटेल से मिले सीएम मोहनमोहन मंत्रिमंडल में 28 चेहरों को शामिल करने की तैयारी

एक दिन पहले मुख्यमंत्री मोहन यादव की दिल्ली में केंद्रीय मंत्री और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद नामों को फाइनल किया गया । लोकसभा चुनाव को देखते हुए मोहन मंत्रिमंडल में 28 चेहरों को शामिल किया जाएगा। सीएम मोहन यादव ने आज सुबह राज्यपाल मंगू भाई पटेल से मुलाकात की और मंत्रिमंडल विस्तार की जानकारी दी। राज भवन से के सूत्रों के मुताबिक 28 चेहरों को मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा। राज भवन में इसकी तैयारी शुरू हो गई है। दोपहर 3:30 बजे नए मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी। राज्यपाल से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री मोहन ने कहा की पीएम मोदी के नेतृत्व में प्रदेश के विकास के लिए मंत्रिमंडल काम करेगा।

 राज भवन के सूत्रों के मुताबिक मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है दोपहर 3:30 बजे होने वाले मंत्रिमंडल के शपथ कार्यक्रम के लिए मंच पर कल 30 कुर्सियां लगाई गई है 28 नए मंत्रियों की शपथ के लिए कुर्सियां लगी हैं।

मंत्रिमंडल में सीनियर जूनियर के साथ सांसद से विधायक बने चेहरों और ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थकों को भी जगह दी जाएगी। राज भवन में दोपहर 3:30 बजे होने वाले शपथ कार्यक्रम में जिन चेहरे को शामिल किया जाएगा उसमें  कैलाश विजयवर्गीय, प्रहलाद पटेल, राकेश सिंह, अर्चना चिटनीस, प्रदुम सिंह तोमर, तुलसी सिलावट, प्रभु राम चौधरी, प्रदीप लारिया, संपत्तिया उइके, हेमंत खंडेलवाल, चेतन कश्यप, राकेश शुक्ला और गोविंद सिंह राजपूत का नाम चर्चा में  है ।इसके अलावा ऐंदल सिंह कंसाना, नारायण सिंह कुशवाहा, घनश्याम चंद्रवंशी जैसे चेहरे भी मंत्रिमंडल में नजर आ सकते हैं।

 

टॅग्स :भारतBJPमोहन यादवMohan Yadav
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप