लाइव न्यूज़ :

सीएम केजरीवाल आज नहीं करेंगे हरियाणा के आदमपुर में रोड शो, गुजरात पुल हादसे की वजह से लिया फैसला

By भाषा | Updated: October 31, 2022 12:03 IST

मामले में बोलते हुए राज्यसभा के सदस्य एवं पार्टी के हरियाणा मामलों के प्रमुख सुशील गुप्ता ने कहा, ‘‘गुजरात में हुए पुल हादसे की वजह से अरविंद जी का सोमवार को होने वाला रोड शो रद्द कर दिया गया है।’’

Open in App
ठळक मुद्देसीएम केजरीवाल आज हरियाणा के आदमपुर में रोड शो करने वाले थे। ऐसे में आज वे ये रोड शो को नहीं करेंगे। उन्होंने ऐसा फैसला गुजरात पुल हादसे को देखते हुए लिया है।

चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुजरात के मोरबी में पुल टूट कर गिरने की घटना के मद्देनजर हरियाणा के आदमपुर में अपना रोड शो रद्द कर दिया है। 

आपको बता दें कि आगामी उपचुनाव में अपने उम्मीदवार का प्रचार करने के लिए वह आमदपुर में आज यानी सोमवार को रोड शो करने वाले थे। ऐसे में उपचुनाव के लिए यहां तीन नवंबर को मतदान होना है। 

हरियाणा ‘आप’ प्रमुख ने क्या कहा

इस पर बोलते हुए राज्यसभा के सदस्य एवं पार्टी के हरियाणा मामलों के प्रमुख सुशील गुप्ता ने कहा, ‘‘गुजरात में हुए पुल हादसे की वजह से अरविंद जी का सोमवार को होने वाला रोड शो रद्द कर दिया गया है।’’ 

गौरतलब है कि इस सीट से विधायक रहे पूर्व मुख्यमंत्री भजन लाल के छोटे बेटे कुलदीप बिश्नोई के अगस्त में विधायक पद से इस्तीफा देने और कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने के कारण यहां उपचुनाव कराने की जरूरत पड़ी। वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी बुधवार को ‘आप’ के उम्मीदवार के लिए चुनाव प्रचार किया था। 

केजरीवाल ने शुरुआत की थी ‘मेक इंडिया नंबर वन’ प्रचार अभियान 

केजरीवाल ने पिछले महीने हिसार से पार्टी के ‘मेक इंडिया नंबर वन’ प्रचार अभियान की शुरुआत की थी। सुशील गुप्ता ने रविवार को बालसमंद गांव में घर-घर जाकर पार्टी के उम्मीदवार सतेंद्र सिंह के लिए वोट मांगे। 

गौरतलब है कि गुजरात के मोरबी शहर में मच्छु नदी पर बने केबल पुल के टूटने से जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर सोमवार को 132 हो गई। यह पुल करीब एक सदी पुराना था और मरम्मत एवं नवीनीकरण कार्य के बाद इसे आमजन के लिए पांच दिन पहले ही खोला गया था। पुल रविवार शाम करीब साढ़े छह बजे टूट गया। 

टॅग्स :अरविंद केजरीवालAam Aadmi Partyगुजरातहरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया