लाइव न्यूज़ :

अटल जी की याद में मुंबई में बनाया जाएगा स्मारक, सीएम देवेन्द्र फडणवीस ने किया ऐलान

By भाषा | Updated: August 23, 2018 04:38 IST

फडणवीस ने बताया, ‘‘अटल जी ने हमें इस देश से प्यार करने का रास्ता दिखाया, इसके लिए कुछ करने का रास्ता दिखाया।

Open in App

मुंबई, 22 अगस्त: मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने आज कहा कि महाराष्ट्र सरकार मुंबई में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का एक स्मारक बनाएगी। फडणवीस ने यहां एक शोक सभा में वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के दौरान यह घोषणा की।बैठक में फडणवीस ने गोदावरी, पंचगंगा और चंद्रभागा सहित राज्य की 14 नदियों में विसर्जित करने के लिए पूर्व प्रधानमंत्री के अस्थि वाले कलश भाजपा नेताओं को सौंपे। कार्यक्रम के दौरान, उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाइक, रेल मंत्री पीयूष गोयल, राज्य भाजपा प्रमुख रावसाहेब दान्वे और मंत्री सुधीर मुनगंटीवार, चंद्रकांत पाटिल, विनोद तावड़े और अन्य लोग मौजूद थे।

फडणवीस ने बताया, ‘‘अटल जी ने हमें इस देश से प्यार करने का रास्ता दिखाया, इसके लिए कुछ करने का रास्ता दिखाया। हम उस रास्ते पर चल कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर सकते हैं।’’ उन्होंने कहा कि सरकार मुंबई में उनके लिए एक स्मारक बनाएगी।

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म 25 दिसंबर 1924 को ग्वालियर में हुआ था। 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन में जेल गये। युवावस्था में ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़े गये। आजादी के बाद 1957 में लोक सभा चुनाव जीतकर संसद पहुँचे। 1977 में जनता पार्टी सरकार में देश के विदेश मंत्री रहे। 1996 में पहली बार देश के प्रधानमंत्री बने हालाँकि 13 दिनों बाद ही उनकी सरकार गिर गयी। 1998 में दोबारा पीएम बने लेकिन 13 महीनों बाद ही उन्हें पद छोड़ना पड़ा।

अटल बिहारी वाजपेयी 1999 में तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बने और अपना कार्यकाल पूरा करने वाले पहले गैर-कांग्रेसी पीएम बने। साल 2004 के लोक सभा चुनाव में बीजेपी उनके नेतृत्व में चुनाव लड़ी लेकिन उसे हार मिली। साल 2005 में खराब स्वास्थ्य के कारण अटल बिहारी वाजपेयी ने सक्रिय राजनीति से दूरी बना ली।

अपने छह दशक लम्बे राजनीतिक जीवन में अटल बिहारी वाजपेयी 10 बार लोक सभा सांसद और दो बार राज्य सभा सांसद रहे। साल 2015 में भारत सरकार ने उन्हें देश के सबसे बड़े नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया। लम्बी बीमारी के बाद दिल्ली के एम्स अस्पताल में 16 अगस्त 2018 को उनका निधन हो गया।

टॅग्स :अटल बिहारी वाजपेयीदेवेंद्र फडनवीसमुंबईमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह