लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस अध्यक्ष बनने को लेकर अशोक गहलोत ने दिया बड़ा बयान, कहा पूरी पार्टी चाहती है....

By आजाद खान | Updated: September 7, 2022 14:42 IST

इस दौरान सीएम अशोक गहलोत ने भाजपा पर भी निशाना साधा और कहा कि "अगर यही हाल रहा तो लोगों को अपनी जान का डर सताएगा। राहुल गांधी इस संदेश के साथ इस मार्च की शुरूआत कर रहे हैं और प्रधानमंत्री मोदी के पास अपनी नीतियों को बदलने के लिए अभी भी समय है।"

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष बनने को लेकर अशोक गहलोत का बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि पूरी पार्टी चाहती है कि राहुल गांधी ही कांग्रेस के अध्यक्ष बनें। ऐसे में उन्होंने यह भी कहा कि अगर वे अध्यक्ष बनते है तो इससे पार्टी को मजबूती मिलेगी।

चेन्नई: भारत जोड़ो यात्रा शुरू होने से पहले राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस के अध्यक्ष पर बयान दिया है। इस मुद्दे पर बोलते हुए उन्होंने कहा है कि पार्टी चाहती है कि राहुल गांधी ही कांग्रेस के अध्यक्ष बने। ऐसे में अशोक गहलोत ने यह भी कहा कि अगर राहुल गांधी अध्यक्ष बनते है तो इससे पार्टी को मजबूती मिलेगी। 

आपको बता दें कांग्रेस पार्टी आज से भारत जोड़ो यात्रा शुरू कर रही है जो आने वाले 150 दिनों तक चलेगी। इस यात्रा में कांग्रेस के कई बड़े नेता भी शामिल होंगे जो कन्याकुमारी में शुरू होगी और कश्मीर में जाकर समाप्त होगी। 

सीएम अशोक गहलोत ने क्या कहा

कांग्रेस लीडर राहुल गांधी के अध्यक्ष बनने को लेकर सीएम अशोक गहलोत ने एक बयान दिया है। उन्होंने कहा है, "पूरी कांग्रेस पार्टी चाहती है कि राहुल गांधी अध्यक्ष बनें और उन्होंने कहा है कि वह सीडब्ल्यूसी और पार्टी के काम को सुनेंगे।"

इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि अगर राहुल गांधी कांग्रेस के अध्यक्ष बनते है तो इससे पार्टी को मजबूती मिलेगी। 

भाजपा पर कसा तंज

ऐसे में संवाददातों के एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा पर निशाना भी साधा है और कहा है कि देश में जो सांप्रदायिक ध्रुवीकरण हो रहा है उसका मुकाबला करने के लिए पार्टी द्वारा भारत जोड़ो यात्रा निकाली जा रही है। 

इस पर बोलते हुए उन्होंने कहा, "भाजपा की नीतियां देश को विभाजित करने की हैं और यह खतरनाक है जो देश को गृहयुद्ध के कगार पर खड़ा कर सकती है। कांग्रेस इसकी अनुमति नहीं देगी और इस यात्रा का फोकस ध्रुवीकरण का मुकाबला करना है।"

इस पर बोलते हुए सीएम अशोक गहलोत ने आगे कहा है कि, "अगर यही हाल रहा तो लोगों को अपनी जान का डर सताएगा। राहुल गांधी इस संदेश के साथ इस मार्च की शुरूआत कर रहे हैं और प्रधानमंत्री मोदी के पास अपनी नीतियों को बदलने के लिए अभी भी समय है।" 

टॅग्स :अशोक गहलोतकांग्रेसराहुल गांधीनरेंद्र मोदीBJPराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार