लाइव न्यूज़ :

मुंबई के टोपीवाला मेडिकल कॉलेज और नायर अस्पताल को मुख्यमंत्री ने सौ करोड़ रुपये देने की घोषणा की

By भाषा | Updated: September 4, 2021 17:49 IST

Open in App

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मुंबई स्थित टोपीवाला राष्ट्रीय मेडिकल कॉलेज और बीवाईएल नायर अस्पताल के शताब्दी वर्ष के अवसर पर इस संस्थान को सौ करोड़ रुपये की राशि देने की घोषणा शनिवार को की। ठाकरे ने अस्पताल के शताब्दी महोत्सव में डिजिटल माध्यम से शामिल होने के दौरान यह घोषणा की। मुख्यमंत्री ने प्रभावी रूप से स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ आधुनिक तकनीक के समावेश के लिए संस्थान की सराहना की। उन्होंने कहा, “कोविड-19 महामारी अप्रत्याशित और अभूतपूर्व थी और डॉक्टर नि:स्वार्थ भाव से मरीजों की जान बचाने में लगे हैं। उनके कारण ही महामारी नियंत्रण में है।” ठाकरे ने कहा कि सौ साल पहले आई स्पेनिश फ्लू महामारी की विभीषिका के बारे में आज बहुत कम जानकारी उपलब्ध है। उन्होंने कहा, “आज कोरोना वायरस से निपटने के लिए उठाये गए कदमों और अगर भविष्य में कोई महामारी आती है तो उससे निपटने के लिए क्या किया जाना चाहिए इसके दस्तावेजीकरण की आवश्यकता है। यह जानकारी अगले 50 से 100 साल तक के लिए संरक्षित की जानी चाहिए।” ठाकरे ने कहा कि सौ साल पहले परमार्थ कार्यों के लिए दान देने वालों ने इस संस्थान को बनाया था। उन्होंने टोपीवाला मेडिकल कॉलेज और नायर अस्पताल को सौ करोड़ रुपये देने की घोषणा की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतशिवसेना विवाद: हम तारीख तय करेंगे, पहले आप अपने लोगों को मीडिया में जाने और गैर-जिम्मेदाराना बयान देने से रोकें, सुप्रीम कोर्ट सख्त, एकनाथ शिंदे-उद्धव ठाकरे गुट से नाराज?

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारतMaharashtra ZP & Panchayat Samiti Results 2026: महायुति को 454 सीटें और एमवीए खाते में 103 सीट, देखिए जिलेवार आंकड़े

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज