लाइव न्यूज़ :

Cloud burst near Amarnath: हादसे में अब तक 13 शव हुए बरामद, पीएम मोदी ने जताया दुख

By रुस्तम राणा | Updated: July 8, 2022 21:25 IST

उन्होंने ट्वीट कर कहा कि अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने से व्यथित हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना। जम्मू-कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा से बात कर स्थिति का जायजा लिया।

Open in App
ठळक मुद्देएनडीआरएफ, सीआरपीएफ और बीएसएफ के द्वारा बचाव कार्य जारी हैडीजीपी ने बताया अब तक इस हादसे में 13 लोगों के शव बराम किए गए हैं

श्रीनगर: अमरनाथ गुफा के पास शुक्रवार को बादल फटने की घटना सामने आई। इस हादसे में अब तक 13 लोगों के शव बरामद किए जा चुके है। इसके अलावा एनडीआरएफ, सीआरपीएफ और बीएसएफ के द्वारा बचाव कार्य जारी है। राज्य के डीजीपी दिलबाग ने बताया कि अब तक इस हादसे में 13 लोगों के शव बराम किए गए हैं।

वहीं इस हादसे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने से व्यथित हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना। जम्मू-कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा से बात कर स्थिति का जायजा लिया। बचाव और राहत कार्य जारी है। प्रभावितों को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है।

वहीं इस घटना को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि बाबा अमरनाथ जी की गुफा के पास बादल फटने से आयी फ्लैश फ्लड के संबंध में मैंने एलजी मनोज सिन्हा जी से बात कर स्थिति की जानकारी ली है। एनडीआरएफ, सीआरपीएफ, बीएसएफ और स्थानीय प्रशासन बचाव कार्य में लगे हैं। लोगों की जान बचाना हमारी प्राथमिकता है। सभी श्रद्धालुओं की कुशलता की कामना करता हूँ।

इस हादसे के कारण अमरनाथ गुफा के बाहर अफरातफरी का माहौल देखने को मिला। बादल फटने से वहां पर कुछ लंगरों को भी नुकसान पहुंचा है। बताया जा रहा है कि पानी के सैलाब में कई कैंप बह गए। इन कैंपों में लोग ठहरे हुए थे। ये घटना शाम करीब 5. 30 बजे हुई। ये घटना पवित्र अमरनाथ गुफा के निचले हिस्से में हुई है। मौके पर एनडीरएफ और एसडीआरएफ की कई टीमें मौजूद हैं। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीअमरनाथ यात्रा
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो