लाइव न्यूज़ :

भारत में जलवायु आपदाओं, संघर्षों की वजह से 2020 में 39 लाख लोग विस्थापित हुए: रिपोर्ट

By भाषा | Updated: June 4, 2021 21:25 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार जून भारत में 2020 में जलवायु संबंधी आपदाओं और संघर्षों की वजह से 39 लाख लोग विस्थापित हुए और यह इतनी बड़ी संख्या में पलायन के लिहाज से दुनिया का चौथा सबसे बुरी तरह प्रभावित देश बन गया। शुक्रवार को जारी एक नयी रिपोर्ट में यह दावा किया गया है।

सेंटर फॉर साइंस एंड एनवॉयरमेंट द्वारा जारी ‘भारत के पर्यावरण की स्थिति की रिपोर्ट 2021’ के अनुसार चीन, फिलीपीन और बांग्लादेश में पिछले साल सर्वाधिक पलायन हुआ जहां प्रत्येक देश में 40 लाख से अधिक लोग विस्थापित हुए।

रिपोर्ट के अनुसार 2020 में दुनियाभर में आंतरिक विस्थापन के 76 प्रतिशत मामले जलवायु संबंधी विपदाओं की वजह से सामने आए।

इसके मुताबिक दुनिया में पिछले साल 4.05 करोड़ लोग विस्थापित हुए जिनमें से 3.07 करोड़ लोग जलवायु संबंधी आपदाओं की वजह से तथा 98 लाख लोग हिंसा और संघर्षों के कारण विस्थापित हुए।

रिपोर्ट कहती है कि भारत में 2020 में जलवायु संबंधी आपदाओं, संघर्षों तथा हिंसा की वजह से 39 लाख लोग विस्थापित हुए।

इसमें कहा गया है कि पलायन की सर्वाधिक घटनाएं जम्मू कश्मीर में हिमस्खलन और भूस्खलन, तमिलनाडु में बाढ़, उत्तराखंड में बादल फटने, पुडुचेरी में चक्रवाती तूफान निवार और केरल एवं तमिलनाडु में तूफान बुरेवी जैसी बड़ी जलवायु संबंधी आपदाओं के कारण घटीं।

रिपोर्ट में कहा गया है कि 2008 से 2020 के बीच एक साल में औसत करीब 37.3 लाख लोग विस्थापित हुए जिनमें पलायन के अधिकांश मामले मॉनसून में बाढ़ आने की वजह से सामने आए।

इसमें कहा गया है, ‘‘भारत में भूकंप, सुनामी, चक्रवाती तूफान और सूखा जैसी अन्य आपदा आने का भी खतरा रहता है।’’

रिपोर्ट में अनुमान जताया गया है कि भारत में हर साल भूकंप, सुनामी, बाढ़, चक्रवाती तूफान आदि की वजह से आंतरिक तौर पर 23 लाख लोगों को विस्थापित होना पड़ सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह