लाइव न्यूज़ :

स्वच्छता सर्वेक्षण: दिल्ली के सैटेलाइट शहरों में नोएडा रहा सबसे आगे

By भाषा | Updated: November 20, 2021 21:35 IST

Open in App

नोएडा, 20 नवंबर दिल्ली के सैटेलाइट शहर नोएडा को शनिवार को 'मध्यम' श्रेणी में भारत का सबसे स्वच्छ शहर घोषित किया गया। मध्यम श्रेणी में वे शहर आते हैं, जहां तीन लाख से अधिक लेकिन 10 लाख से कम आबादी रहती है।

सैटेलाइट शहर उन शहरों को कहा जाता है, जो किसी बड़े नगर से सटे होते हैं।

दस से 40 लाख की आबादी वाले शहरों में उत्तर प्रदेश का गाजियाबाद 18वें, हरियाणा का गुड़गांव 24वें और फरीदाबाद 41वें स्थान पर रहा है। यह रैंकिंग केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों (एचयूए) मंत्रालय के वार्षिक स्वच्छ सर्वेक्षण पर आधारित है।

जिलों के संदर्भ में भी, उत्तर प्रदेश और हरियाणा में दिल्ली के सैटेलाइट जिलों ने 2021 में अच्छा प्रदर्शन किया।

गौतम बुद्ध नगर जिला देश भर के 659 जिलों में 15वें स्थान पर है, जबकि गाजियाबाद जिला 82 वें स्थान पर है। गौतम बुद्ध नगर जिले में नोएडा और ग्रेटर नोएडा शामिल हैं।

सर्वेक्षण के अनुसार हरियाणा का गुड़गांव जिला इस सूची में 25वें जबकि फरीदाबाद 119वें स्थान पर रहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs LSG: राजस्थान रॉयल्स पहँची प्लेऑफ के नज़दीक, वैभव सूर्यवंशी की धाकड़ बल्लेबाजी से एलएसजी को 7 विकेट से हराया

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

क्रिकेटप्रिंस यादव के पहले भारत कॉल-अप पर LSG के मालिक संजीव गोयनका की अविस्मरणीय प्रतिक्रिया

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल