लाइव न्यूज़ :

तृणमूल कांग्रेस के दो गुटों में झड़प, छह लोग घायल

By भाषा | Updated: November 24, 2021 08:25 IST

Open in App

सूरी (पश्चिम बंगाल), 24 नवंबर पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में तृणमूल कांग्रेस के दो गुटों के बीच मंगलवार को झड़प हो गई और इस दौरान देसी बम फेंके गए। इस घटना में छह लोग घायल हो गए। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि यह घटना दुबराजपुर थाना क्षेत्र के गारा-पादौमा गांव में हुई जब खंड विकास अधिकारी के कार्यालय का एक दल सरकारी आवासीय योजना का सर्वेक्षण करने के लिए इलाके में घूम रहा था।

उन्होंने बताया कि घटना के दौरान देसी बम फेंके गए और हथियारों का भी इस्तेमाल किया गया। इसमें छह लोग घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए सूरी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

पुलिस अधीक्षक नागेंद्रनाथ त्रिपाठी ने बताया, ‘‘घटना के सिलसिले में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। दो हथियार बरामद हुए हैं। स्थिति नियंत्रण में है।’’

तृणमूल कांग्रेस की ओर से कहा गया कि हिंसा से उसका कोई संबंध नहीं है। पार्टी के जिला प्रमुख अनुब्रत मंडल ने कहा, ‘‘यह राजनीतिक झड़प नहीं थी। पुलिस को आवश्यक कार्रवाई करनी चाहिए।’’

दुबराजपुर से भारतीय जनता पार्टी के विधायक अनूप साहा ने दावा किया कि झड़प तृणमूल कांग्रेस के दो गुटों के बीच हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

कारोबारFuel Price Today: 20 मई को पेट्रोल, डीजल और CNG की नई कीमतें घोषित, यहाँ जानें शहरवार ताजा दरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह