लाइव न्यूज़ :

महिला संस्था के सर्वेक्षण में दावा- समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता मिलने पर इसका भारतीय समाज पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा

By भाषा | Updated: May 12, 2023 21:07 IST

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की विचारधारा का अनुसरण करने वाले ‘दृष्टि स्त्री अध्ययन प्रबोधन केंद्र’ ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि समलैंगिक विवाह मानवता की प्राकृतिक व्यवस्था के खिलाफ है और इसे कानूनी मान्यता मिलने पर इसका भारतीय समाज पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा

Open in App
ठळक मुद्देसमलैंगिक विवह को कानूनी मान्यता देने का मामला उच्चतम न्यायालय में हैमहिला संस्था के सर्वेक्षण में दावा- समलैंगिक विवाह मानवता की प्राकृतिक व्यवस्था के खिलाफ हैमहिला संस्था के सर्वेक्षण में दावा- इसका भारतीय समाज पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा

नई दिल्ली:  पुणे की एक महिला संस्था ने एक सर्वेक्षण रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि समलैंगिक विवाह मानवता की प्राकृतिक व्यवस्था के खिलाफ है और इसे कानूनी मान्यता मिलने पर इसका भारतीय समाज पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की विचारधारा का अनुसरण करने वाले ‘दृष्टि स्त्री अध्ययन प्रबोधन केंद्र’ ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि कुछ लोगों का यह भी मानना है कि इस तरह के विवाहों को वैध बनाने से समाज में अराजकता पैदा होगी। कानूनी मान्यता मिलने पर समलैंगिक विवाह के महिलाओं, बच्चों और समाज पर पड़ने वाले संभावित प्रभावों के बारे में किये गये सर्वेक्षण में देशभर से 13 भाषाओं से 57,614 लोगों की प्रतिक्रियाएं ली गई। 

उत्तरदाताओं में चार अलग-अलग आयु समूहों के लोग शामिल थे। रिपोर्ट में कहा गया है कि एकत्र किए गए आंकड़ों के अनुसार, "यह देखा गया कि प्रतिक्रिया देने वाले ज्यादातर लोगों ने अपने जीवन में ‘समलैंगिक विवाह’ को स्वीकार करने के लिए एक सख्त रवैया अपनाने की बात कही।" महिला अध्ययन केंद्र की सर्वेक्षण रिपोर्ट के अनुसार, "ज्यादातर व्यक्तियों का मानना है कि समलैंगिक विवाह को वैध बनाने से भारतीय समाज पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।"

रिपोर्ट के अनुसार, कुछ व्यक्तियों के बीच इस बात को लेकर चिंता भी दिखाई दी कि इस तरह के विवाहों को कानूनी मान्यता मिलने से समाज में अराजकता पैदा होगी। रिपोर्ट में कहा गया है कि जिन लोगों के बीच सर्वेक्षण किया गया, उनमें से सबसे अधिक प्रतिक्रियाएं (26,525) 41-60 वर्ष आयु वर्ग के लोगों से ली गई। इसके बाद 26-40 आयु वर्ग में 16,284 और 18-25 आयु वर्ग में 6,068 लोगों से प्रतिक्रियाएं ली गई।

इसमें कहा गया है कि 83.9 प्रतिशत उत्तरदाताओं ने समलैंगिक विवाह के मुद्दे को देश में ‘‘गंभीर चिंता’’ का विषय बताया, जबकि 91 प्रतिशत लोगों को लगता है कि समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता देना उचित नहीं है। रिपोर्ट में कहा गया है कि ज्यादातर लोगों का मानना था कि समलैंगिक विवाह वास्तव में मानवता की प्राकृतिक व्यवस्था के खिलाफ हैं। इसमें कहा गया है कि सर्वेक्षण में कई उत्तरदाताओं ने उन देशों का उल्लेख किया जहां इसे कानूनी मान्यता दिये जाने के बाद भी समलैंगिक विवाह करने वाले लोगों को ‘‘कई न्यायिक और सामाजिक समस्याओं का सामना करना पड़ा।’’

सर्वेक्षण में प्राप्त प्रतिक्रियाओं के आधार पर, संगठन ने कहा, "हम इस निष्कर्ष पर पहुंचे हैं कि समलैंगिक विवाह को (वैध ठहराने की मांग) के खिलाफ स्पष्ट जनादेश है।" ‘दृष्टि स्त्री अध्ययन प्रबोधन केंद्र’ ने अपनी सर्वेक्षण रिपोर्ट सार्वजनिक की है, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों से अपनी व्याख्या और शोध निष्कर्ष साझा करने के लिए कहा गया है।

बता दें कि समलैंगिक विवह को कानूनी मान्यता देने का मामला उच्चतम न्यायालय में है। शीर्ष अदालत ने समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता देने के अनुरोध संबंधी याचिकाओं पर बृहस्पतिवार को अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था।

टॅग्स :सेम सेक्स मैरेजआरएसएसभारतएलजीबीटीसुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?