लाइव न्यूज़ :

CJI रमना ने पुलिस को राजनीति से गठजोड़ तोड़ने की सलाह दी, कहा- जांच एजेंसियों की छवि खराब हुई है

By विशाल कुमार | Updated: April 2, 2022 07:45 IST

सीजेआई एनवी रमना ने कहा कि अक्सर पुलिस अधिकारी हमारे पास शिकायत लेकर आते हैं कि शासन में बदलाव के बाद उन्हें परेशान किया जा रहा है। जब आप अपने आप को सत्ता से जोड़ने करने की कोशिश करते हैं तो आपको परिणाम भुगतने होंगे।

Open in App
ठळक मुद्देसीजेआई ने कहा कि जब आप अपने आप को सत्ता से जोड़ने करने की कोशिश करते हैं तो आपको परिणाम भुगतने होंगे।उन्होंने कहा कि विडंबना है कि लोग निराशा के समय उनसे (जांच एजेंसी) संपर्क करने से हिचकिचाते हैं।सीजेआई ने एकीकृत जांच एजेंसी के गठन पर जोर दिया।

नई दिल्ली: सरकार बदलने के बाद उत्पीड़न की शिकायत करने वाले पुलिस अधिकारियों को सीधी सलाह देते हुए देश के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) एनवी रमनाा ने शुक्रवार को उनसे हमेशा निष्पक्ष रहने को कहा। सीजेआई ने कहा ‘‘जब आप अपने आप को सत्ता से जोड़ लेते हैं तो आपको परिणाम का सामना करना पड़ेगा।’’

प्रधान न्यायाधीश केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के स्थापना दिवस पर 19वें डी पी कोहली स्मृति व्याख्यान में ‘‘लोकतंत्र: जांच एजेंसियों की भूमिका और जिम्मेदारियां’’ विषय पर कहा कि सीबीआई के कार्यों और निष्क्रियता ने कुछ मामलों में इसकी विश्वसनीयता पर सवाल उठाए हैं और एक वैधानिक, स्वतंत्र संस्थान स्थापित करने की आवश्यकता को रेखांकित किया जो सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और गंभीर धोखाधड़ी जांच कार्यालय (एसएफआईओ) जैसी अन्य एजेंसियों के लिए एकीकृत संस्था के रूप में काम कर सके।

जस्टिस रमना ने कहा कि कुछ कर्मियों के सर्वोच्च बलिदान के साथ कई उपलब्धियां हासिल करने के बावजूद यह विडंबना है कि लोग निराशा के समय उनसे (जांच एजेंसी) संपर्क करने से हिचकिचाते हैं। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार, पुलिस ज्यादती, निष्पक्षता की कमी और राजनीतिक वर्ग के साथ घनिष्ठता के आरोपों से पुलिस संस्थान की छवि खेदजनक रूप से खराब हुई है।

उन्होंने कहा, ‘‘अक्सर पुलिस अधिकारी हमारे पास शिकायत लेकर आते हैं कि शासन में बदलाव के बाद उन्हें परेशान किया जा रहा है। जब आप अपने आप को सत्ता से जोड़ने करने की कोशिश करते हैं तो आपको परिणाम भुगतने होंगे।’’

जस्टिस रमना ने कहा कि सामाजिक वैधता और जनता के विश्वास को फिर से हासिल करना समय की मांग है। उन्होंने कहा, ‘‘इसे हासिल करने के लिए पहला कदम राजनीतिक कार्यपालिका के साथ गठजोड़ को तोड़ना है। अक्सर सर्वश्रेष्ठ प्रतिभाएं पहचान और प्रशंसा की उम्मीद में इस व्यवस्था में प्रवेश करती हैं। लेकिन, अगर खतरा बड़ा होता है तो ईमानदार और सच्चे अधिकारियों को अपनी सत्यनिष्ठा के साथ खड़ा होना मुश्किल लगता है।’’

जस्टिस रमना ने कहा, ‘‘सच्चाई यह है कि अन्य संस्थाएं कितनी भी कमजोर और असहयोगी क्यों न हों अगर आप सभी अपनी नैतिकता के साथ, सत्यनिष्ठा के साथ खड़े हों तो कुछ भी आपके कर्तव्य के आड़े नहीं आ सकता।’’

उन्होंने कहा, ‘‘वास्तव में, यह सभी संस्थाओं के लिए सही है। यहीं से नेतृत्व की भूमिका सामने आती है। संस्था उतनी ही अच्छी है, या उतनी ही बुरी, जितनी उसका नेतृत्व। कुछ ईमानदार अधिकारी व्यवस्था में क्रांति ला सकते हैं। हम या तो प्रवाह के साथ जा सकते हैं या हम एक आदर्श बन सकते हैं। चुनाव हमारा होता है।’’

जस्टिस रमना ने पुलिस अधिकारियों से कहा कि उन्हें यह याद रखना चाहिए कि उनकी निष्ठा किसी व्यक्ति के प्रति नहीं बल्कि संविधान और कानून के शासन के प्रति होनी चाहिए।

टॅग्स :एन वेंकट रमणCJIसीबीआईप्रवर्तन निदेशालयPolicePolice Department
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप