लाइव न्यूज़ :

सुप्रीम कोर्ट में केसों के आवंटन पर CJI ने कहा- मुकदमों का आवंटन उनका संवैधानिक अधिकार

By स्वाति सिंह | Updated: April 11, 2018 15:41 IST

इस मामले की सुनवाई चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा की अध्यक्षता में जस्टिस एएम खानविलकर और जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की बेंच कर रही थी।

Open in App

नई दिल्ली, 11 अप्रैल: सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को यह साफ़ किया कि केस के आवंटन और बेंच गठित करना चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया का संवैधानिक अधिकार है। कोर्ट ने अशोक पांडे की जनहित याचिका (पीआईएल) को खारिज किया। इस पीआईएल में केसों के आवंटन और बेंच गठन के लिए पारदर्शी प्रक्रिया अपनाने की मांग की गई थी। ये भी पढ़ें:  चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाने जा रहा है विपक्षः सूत्र

इस मामले की सुनवाई चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा की अध्यक्षता में जस्टिस एएम खानविलकर और जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की बेंच कर रही थी। न्यायमूर्ति चंद्रचूड ने पीठ के फैसले को लिखते हुए कहा, 'भारत के मुख्य न्यायाधीश बराबर हैं और उनके पास मामलों के आवंटन और बेंच स्थापित करने का अधिकार है।'  न्यायमूर्ति डीवाई चंद्रचूड़ ने मामले पर पर कहा 'चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया उच्च संवैधानिक पदाधिकारी हैं, ऐसे में संविधान के निर्देशों के तहत सुप्रीम कोर्ट की कार्यवाही चलाने के लिए सीजीआई के कार्यों को लेकर अविश्वास नहीं किया जा सकता।ये भी पढ़ें:  CJI दीपक मिश्रा के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर सस्पेंस, कांग्रेस चुप, सपा ने किया समर्थन, NCP सांसद ने कहा किए हैं दस्तखत

उल्लेखनीय है कि बीती 12 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट के शीर्ष चार जज मीडिया आकर सुप्रीम कोर्ट में सबकुछ ठीक ना चलने की बात कही थी। इसके बाद से लगातार कांग्रेस मामले पर मुखर थी। इसके अलावा कांग्रेस जज बीएल लोया की मौत की सुनवाई व जांच को लेकर सरकार को कठगरे में रखे हुए है।तब सुप्रीम कोर्ट के चार न्यायाधीशों जस्टिस जे चेलेश्वरम, जस्टिस जस्टिस जे चेलमेश्वर, जस्टिस रंजन गोगोई, जस्टिस मदन बी लोकुर और जस्टिस कूरियन जोसेफ ने 12 जनवरी को प्रेस वार्ता करके सुप्रीम कोर्ट में मामलों को विभिन्न पीठों को सुनवाई के लिए आवंटित करने पर सवाल उठाया था। प्रेस वार्ता में जस्टिस गोगोई ने इशारा किया था कि जज बीएच लोया की मौत की जाँच से जुड़ी पीआईएल की सुनवाई को लेकर चीफ जस्टिस से उनके मतभेद हैं। 

टॅग्स :सुप्रीम कोर्टदीपक मिश्रा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी