लाइव न्यूज़ :

नागरिकता संशोधन विधेयक: अलीगढ़ में इंटरनेट सेवाएं बंद, कैब के खिलाफ प्रदर्शन पर रोक

By भाषा | Updated: December 13, 2019 12:25 IST

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में शिक्षक संघ और छात्रों के कैब के खिलाफ प्रदर्शन से पहले परिसर में अभूतपूर्व सुरक्षा बंदोबस्त कर दिए गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देप्रदर्शनकारियों की बाब-ए-सैयद गेट से यूनिवर्सिटी सर्किल तक मार्च निकालने की तैयारी है.जिले में इंटरनेट सेवाओं को एहतियात के तौर पर बृहस्पतिवार रात 12 बजे से शुक्रवार शाम पांच बजे तक प्रतिबंधित कर दिया गया है।

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिला प्रशासन ने नागरिकता संशोधन विधेयक (कैब) के खिलाफ महापौर के नेतृत्व में आयोजित होने वाले प्रदर्शन की इजाजत देने से इनकार कर दिया और जिले में इंटरनेट सेवाएं बृहस्पतिवार रात 12 बजे से शुक्रवार शाम पांच बजे तक बंद कर दी हैं।

जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह ने बताया कि कैब के खिलाफ महापौर मोहम्मद फुरकान की अगुवाई में आयोजित होने वाले विरोध प्रदर्शन के आयोजन के लिए कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए इजाजत नहीं दी गई है। उन्होंने बताया कि जिले में इंटरनेट सेवाओं को एहतियात के तौर पर बृहस्पतिवार रात 12 बजे से शुक्रवार शाम पांच बजे तक प्रतिबंधित कर दिया गया है।

इस बीच, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में शिक्षक संघ और छात्रों के कैब के खिलाफ प्रदर्शन से पहले परिसर में अभूतपूर्व सुरक्षा बंदोबस्त कर दिए गए हैं। प्रदर्शनकारियों की बाब-ए-सैयद गेट से यूनिवर्सिटी सर्किल तक मार्च निकालने और जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपने की योजना है लेकिन पुलिस ने सर्किल तक आने वाले तमाम रास्तों को बंद कर दिया है। बताया जा रहा है कि अब छात्र बाब-ए-सैयद गेट तक मार्च निकालेंगे। 

टॅग्स :नागरिकता संशोधन बिल 2019अलीगढ़इंटरनेटइंटरनेट पर पाबंदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेमम्मी, नहीं... मम्मी, नहीं?, रेल पटरी पर कूदने वाली थी मां, 7 वर्षीय छोटी बेटी ट्विंकल दौड़कर आगे आई और पीछे से कसकर पकड़ा

क्रिकेटबहुत मिस करूंगा आपको?, टी20 विश्व कप ट्रॉफी हासिल करने के बाद रिंकू सिंह ने दिवंगत पिता को भावभीनी श्रद्धांजलि दी, पढ़िए पोस्ट

विश्वIran Protests: ईरान में मुफ्त इंटरनेट सेवा बंद, पूरी दुनिया से काटे तार

क्राइम अलर्टUP: अलीगढ़ यूनिवर्सिटी परिसर में शिक्षक की हत्या, अज्ञात हमलावरों ने मारी गोली

ज़रा हटकेVIDEO: थूक लगाकर रोटी बनाने का वीडियो वायरल, अलीगढ़ के होटल की घटना

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए