लाइव न्यूज़ :

ICSE/ISC Results 2018: इन आसान टिप्स से देखें ISCE/10वीं और ISC/12वीं के रिजल्ट, जरूर पढ़ें छात्र 

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: May 13, 2018 16:53 IST

CISCE Board Results 2018: काउंसिल फॉर इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) बोर्ड जल्द ही रिजल्ट जारी करने वाला है। बोर्ड ने 14 मई को ISCE/10वीं और ISC/12वीं के रिजल्ट की तारीख तय की है। रिजल्ट की घोषणा दोपहर 3 बजे किया जाएगा।

Open in App

नई दिल्ली, 13 मई: काउंसिल फॉर इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) बोर्ड जल्द ही रिजल्ट जारी करने वाला है। बोर्ड (Council for Indian School Certificate Examination) ने 14 मई को ISCE/10वीं और ISC/12वीं के रिजल्ट की तारीख तय की है। रिजल्ट की घोषणा दोपहर 3 बजे किया जाएगा। जो छात्र शैक्षिक वर्ष 2017-18 के लिए कक्षा ISCE/10वीं और ISC/12वीं के परिणाम का इंतजार कर रहे हैं वो  छात्र अपने रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर cisce.org जाकर देख सकते हैं। साल 2017 में  CISCE बोर्ड ने ISCE/10वीं और ISC/12वीं के रिजल्ट 29 मई, 2017 को घोषित किया था। इस साल कक्षा 10वीं/ISCE परीक्षाएं 26 फरवरी से 28 मार्च 2018 तक आयोजित की गई थी। वहीं, आईएससी कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 7 फरवरी से 2 अप्रैल, 2018 तक आयोजित की गई थी। पिछले साल 2017 आईसीएसई कक्षा 10 परीक्षा 10 मार्च से 21 अप्रैल तक हुई थी।

इन आसान टिप्स में देखें CISCE बोर्ड के ISCE/ISC के रिजल्ट  

1. सबसे पहले बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट cisce.org पर जाएं।2. उसके बाद रिजल्ट 10वीं / 12वीं (ICSE 10th board result / ISC 12th Board Result 2018 ) के लिंक पर क्लिक करें।3. इसके बाद पूछी गई जानकारियां जैसे- रोल नंबर आदि भरें। 4. थोड़ा इंतजार के बाद छात्र के रिजल्ट उनके स्क्रीन पर आ जाएगा। 5. छात्र रिजल्ट को डाउनलोड कर लें, यदि मोबाइल पर देख रहे हैं तो छात्र स्क्रीन शॉट ले लें। 6. छात्र अपने रिजल्ट की प्रिंट आउट ले लें ताकि भविष्य में काम दे सके। 

यह भी पढ़ें - ICSE/ISC Results 2018:  CISCE ISCE/10वीं और ISC/12वीं के रिजल्ट जारी होने के बाद cisce.org पर ऐसे करें चेक

बता दें कि साल 2017 में ICSE में 98.53 फीसदी छात्र पास हुए थे। वहीं, ISC में 96.47 फीसदी छात्र पास हुए थे।   CISCE हर साल फरवरी से अप्रैल के बीच में ISCE/10वीं और ISC/12वीं की परीक्षाएं आयोजित करता है।

यह भी पढ़ें - Bihar Board 10th Results 2018: इस महीने के आखिरी सप्ताह में आ सकते हैं मैट्रिक के रिजल्ट, यहां करें चेक

काउंसिल इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन बोर्ड बोर्ड 

काउंसिल इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन बोर्ड की स्थापना 1958 में किया गया था। काउंसिल इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन ने 1973 में इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) को सार्वजनिक परीक्षा आयोजित कराने के लिए अनुमति दी थी।  भारतीय स्कूल प्रमाणपत्र परीक्षा के लिए परिषद (सीआईएससीई) हर साल आईएससी और आईसीएसई परीक्षा आयोजित करता है। आईएससी 12 वीं बोर्ड की परीक्षा और आईसीएसई 10 वीं बोर्ड परीक्षा के अलावा व्यावसायिक शिक्षा परीक्षा का प्रमाण पत्र भी आयोजित किया जाता है, जिसे मानव संसाधन विकास मंत्रालय (एचएचआरडी) के दिशानिर्देशों के अनुसार विकसित किया गया था।

टॅग्स :एग्जाम रिजल्ट्ससीआईएससीई.ओआरजी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतHBSE Haryana Board 10th result 2026: हरियाणा बोर्ड 10वीं के नतीजे घोषित, यहाँ एक क्लिक में देखें अपना परिणाम; जानें कैसा रहा इस साल का प्रदर्शन

भारतWBBSE West Bengal Madhyamik 10th Result 2026: wbbsedata.com पर जारी हुआ माध्यमिक का रिजल्ट, देखें अपना स्कोर; जानें किस जिले का प्रदर्शन रहा सबसे बेहतर

भारतMaharashtra HSC Result 2026: उमंग ऐप से डाउनलोड करें MSBSHSE HSC का स्कोरकार्ड, जानें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतUGC NET Result 2025: यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा का रिजल्ट आज, कैसे डाउनलोड होगा स्कोरकार्ड? जानें यहां

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज