लाइव न्यूज़ :

क्या है फिल्म पायरसी रोकने के लिए लाया गया 'सिनेमेटोग्राफ बिल'

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 1, 2023 13:54 IST

बिल में फिल्मों की अनधिकृत रिकॉर्डिंग और प्रदर्शन पर रोक लगाने का प्रावधान है।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने इसे राज्यसभा और लोकसभा में पेश किया।  'सिनेमेटोग्राफ (संशोधन) बिल 2023' के जरिए पायरेसी पर लगाम लगाई जाएगी।

नई दिल्लीः पायरेसी पर लगाम लगाने के लिए लोकसभा में एक विधेयक पास किया गया है। इस बिल का नाम है-  'सिनेमेटोग्राफ (संशोधन) बिल 2023'। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर द्वारा पेश किया गया था जो राज्यसभा और लोकसभा में पास हो चुका है। बिल में फिल्मों की अनधिकृत रिकॉर्डिंग और प्रदर्शन पर रोक लगाने का प्रावधान है। नियम तोड़ने पर 3 महीने से 3 साल तक की जेल और ₹3-5 लाख रुपए तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।

अब सिनेमैटोग्राफ अधिनियम में फिल्मों के बजट के आधार पर जुर्माना लगाया जाएगा। इसमें प्रावधान है कि अगर किसी फिल्म की लागत 100 करोड़ रुपये है तो उस फिल्म की पायरेसी करते पाए जाने पर 5 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। 

इस बिल में UA 7+, UA 13+ और UA 16+ जैसी नई श्रेणियों को शामिल किया गया है। अब फिल्मों को UA सर्टिफिकेशन के तहत 7 साल, 13 साल और 16 साल के दर्शक वर्ग के लिए अलग-अलग प्रमाणित किया जाएगा। सिनेमैटोग्राफ विधेयक 1952 में संशोधन कर इस बिल को नया रूप दिया गया। इसे 20 जुलाई को यह बिल राज्यसभा में पेश किया गया था। नए संशोधन के बाद किसी भी तरह की पायरेसी पर सख्त सजा का प्रावधान होगा।

टॅग्स :अनुराग ठाकुरलोकसभा संसद बिल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतHimachal Pradesh Civic Poll Results 2026: सुंदरनगर नगर परिषद पर बीजेपी का कब्जा, 13 सीट और 9 पर मारी बाजी, कांग्रेस-निर्दलीय के पास 2-2 सीट

भारतLok Sabha Poll 2029: विधानसभाओं में जीत से लोकसभा की पृष्ठभूमि बना रही भाजपा! 

भारतलोकसभा में 543 सीटों की संख्या बढ़ाकर 850 करना ‘मजाक’?, शशि थरूर ने कहा-चीन की पीपुल्स कंसल्टेटिव कॉन्फ्रेंस का ‘देसी’ संस्करण बनेगा सदन?

भारतTMC, DMK और SP में महिला लोकसभा सांसदों का प्रतिशत सबसे ज़्यादा, जानें कोटा विवाद के बीच अन्य पार्टियाँ कहाँ खड़ी हैं?

भारतजनगणना और परिसीमन के चक्रव्यूह में महिला आरक्षण बिल! क्या है अब मोदी सरकार की नई रणनीति?

भारत अधिक खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला