लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: चंडीगढ़ में कोरोना वायरस का पहला मामला आया सामने, लंदन से लौटी युवती संक्रमित

By भाषा | Updated: March 19, 2020 12:16 IST

चंडीगढ़ में कोविड-19 का यह पहला मामला है। इस बीच, प्रशासन ने कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के खिलाफ एहतियाती कदम के तौर पर केंद्र शासित सचिवालय में जनता से जुड़े कार्य बंद कर दिए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देचंडीगढ़ में लंदन से लौटी 23 वर्षीय महिला कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गईचंडीगढ़ में कोविड-19 का यह पहला मामला है। इस बीच, प्रशासन ने कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के खिलाफ एहतियाती कदम के तौर पर केंद्र शासित सचिवालय में जनता से जुड़े कार्य बंद कर दिए हैं।

चंडीगढ़ः चंडीगढ़ में लंदन से लौटी 23 वर्षीय महिला कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई और यह केंद्र शासित प्रदेश में संक्रमण का पहला मामला है। एक अधिकारी ने बताया कि सेक्टर 21 निवासी महिला की स्नाकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (पीजीआईएमईआर) के जांच केंद्र में जांच की गई। पीजीआईएमईआर के निदेशक जगत राम ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘लंदन से लौटी महिला के जांच के नमूने में संक्रमण पाया गया है।’’ राम ने बताया कि वह यहां एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती है और उसकी हालत स्थिर है।

चंडीगढ़ में कोविड-19 का यह पहला मामला है। इस बीच, प्रशासन ने कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के खिलाफ एहतियाती कदम के तौर पर केंद्र शासित सचिवालय में जनता से जुड़े कार्य बंद कर दिए हैं। आदेश के अनुसार, दोपहर एक बजे से कार्यालयों में आम जनता के प्रवेश को रोक दिया गया है। विभागों को जन कार्य जल्द से जल्द निपटाने की सलाह दी गई है ताकि उन्हें कार्यालय आने के लिए विवश न होना पड़े। इसके अनुसार, विभागों या कार्यालयों में सभी कर्मियों में वायरस के किसी भी लक्षण का पता लगाने के लिए थर्मल जांच की जाएगी।

उन्हें आवश्यक न होने पर बैठकें न करने की सलाह भी दी गई है। प्रशासन ने पहले ही सिनेमाघरों, शॉपिंग मॉल्स, जिमखानों, स्विमिंग पूल, पब, स्पा सेंटरों और कोचिंग केंद्रों को 31 मार्च तक बंद करने का आदेश दिया है। उसने मशहूर रॉक गार्डन को भी एहतियातन बंद करने का आदेश दिया है। भाषा गोला सिम्मी सिम्मी

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाचंडीगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

भारतचंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ग्रेनेड फेंका, 2 लोगों की तलाश में पुलिस?, वीडियो

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

भारत2027 विधानसभा चुनाव से पहले सख्ती, पंजाब के परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने दिया इस्तीफा?, डीएम सुसाइड केस से जुड़ा मामला

क्राइम अलर्टChandigarh firing: 24 घंटे में 2 को गोली मारी?, जिम से बाहर निकलते प्रीत नागरा पर 8-10 राउंड गोलियां दाग दी, वीडियो

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी