लाइव न्यूज़ :

चोडानकर बने रहेंगे गोवा प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष, सिक्वेरा कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त

By भाषा | Updated: August 30, 2021 18:52 IST

Open in App

कांग्रेस ने अगले साल होने वाले गोवा विधानसभा चुनाव के मद्देनजर गिरीश चोडानकर को सोमवार को अपनी प्रदेश इकाई का अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री दिगम्बर कामत को विधायक दल का नेता बनाये रखने का फैसला किया और साथ ही, राज्य के पूर्व उर्जा मंत्री एलेक्सो सिक्वेरा को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया। इसके साथ ही, पार्टी ने चुनाव से संबंधित पांच समितियों का भी गठन किया है। कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से सोमवार को जारी एक बयान के मुताबिक, पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने चोडानकर को गोवा प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष और कामत को विधायक दल का नेता बनाये रखने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि चोडानकर ने पिछले साल जिला पंचायत चुनाव में कांग्रेस के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद पार्टी नेतृत्व को अपना इस्तीफा सौंपा था । लेकिन उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बनाये रखने का निर्णय हुआ। राज्य में क्षेत्रीय और सामुदायिक संतुलन के मद्देनजर सिक्वेरा को कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। गोवा में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता लुईजिन्हो फलेरियो की अध्यक्षता में चुनाव समन्वय समिति, रेगिनाल्डो ल्यूरेंको की अगुवाई में चुनाव अभियान समिति, फ्रांसिस्को सरदिन्हा के नेतृत्व में वित्त समिति, रमाकांत खलप की अगुवाई में घोषणापत्र समिति और चंद्रकांत चोडानकर की अगुवाई में प्रचार समिति का गठन किया गया है। पिछले दिनों आम आदमी पार्टी से कांग्रेस में शामिल हुए एल्विस गोम्स को प्रदेश कांग्रेस की घोषणापत्र समिति का सह-अध्यक्ष बनाया गया है। वह लंबे समय तक आम आदमी पार्टी की गोवा इकाई के प्रमुख रह चुके हैं। गोवा में अगले साल फरवरी-मार्च में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो