लाइव न्यूज़ :

चिन्मयानंद पर रेप का आरोप लगाने वाली छात्रा की जमानत याचिका खारिज, कोर्ट ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 25, 2019 11:50 IST

Swami Chinmayanand Rape Case Update:छात्रा ने स्वामी चिन्मयानंद पर बलात्कार का आरोप लगाया था। इस मामले में पूर्व गृह राज्य मंत्री को हाल ही में गिरफ्तार किया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देआरोप हैं यह छात्रा स्वामी चिन्मयानंद से पांच करोड़ रुपए रंगदारी मांगने के मामले में चार लोगों में शामिल है। इस मामले में तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद पर बलात्कार का आरोप लगाने वाली विधि छात्रा को रंगदारी मांगने के मामले में बुधवार सुबह गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि छात्रा को सुबह करीब 9:00 बजे उसके घर से गिरफ्तार किया गया। बाद में उसे चिकित्सकीय परीक्षण के लिए ले जाया गया। 

स्वामी चिन्मयानंद के वकील मानवेंद्र सिंह ने कहा, कोर्ट ने लड़की को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उनके वकील द्वारा जमानत की अर्जी दी गई थी, जिसे अदालत ने खारिज कर दिया था क्योंकि वह सही नहीं था। यदि जमानत अर्जी पर सुनवाई फिर से की जाती है, तो इसे दोपहर 1 मामले की सुनवाई होगी।

आरोप हैं यह छात्रा स्वामी चिन्मयानंद से पांच करोड़ रुपए रंगदारी मांगने के मामले में चार लोगों में शामिल है। इस मामले में तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। गौरतलब है कि छात्रा ने स्वामी चिन्मयानंद पर बलात्कार का आरोप लगाया था। इस मामले में पूर्व गृह राज्य मंत्री को हाल ही में गिरफ्तार किया गया था। उसके बाद चिन्मयानंद से रंगदारी वसूली के मामले में छात्रा की गिरफ्तारी की मांग उठी थी।

टॅग्स :स्वामी चिन्मयानंदरेपउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?