लाइव न्यूज़ :

भारतीय सीमा में घुस आए थे 11 चीनी सैनिक और 2 हेलीकॉप्टर, सेना ने खदेड़कर भगाया

By जनार्दन पाण्डेय | Updated: October 16, 2018 04:58 IST

चीन की सेना के करीब 300 सैनिकों ने जुलाई के शुरू में पूर्वी लद्दाख क्षेत्र के देमचोक इलाके में घुसपैठ की थी और चार तंबू गाड़ लिए थे।

Open in App

चीनी सैनिकों की भारतीय सीमा में घुसपैठ के वाकये कम होने का नाम नहीं ले रहे। एक ताजा जानकारी के अनुसार अक्टूबर के पहले सप्ताह में करीब 11 सैनिक अरूणाचल प्रदेश की सीमा में घुस आए। जबकि अगस्त के महीने में चीनी सेना के 2 हेलिकॉप्टर भारतीय सीमा में दाखिल हो गए थे।

चीनी सेना की हरकत जानने के बाद भारतीय सेना उन्हें ललकारा। भारतीय सेना की ओर से कार्रवाई होता देख चीनी सेना लौट गई। लेकिन साल 2017 के डोकलाम विवाद से लगातार चीनी सैनिकों के भारत में घुसपैठ करने के मामले बढ़ते जा रहे हैं।

जुलाई में घुसे थे 300 सैनिक, पर भारतीय सेना नहीं माना था घुसपैठ

इस जुलाई के महीने में चीनी सैनिकों का एक समूह अरूणाचल प्रदेश की दिबांग घाटी में वास्तविक नियंत्रण रेखा पार कर कुछ वक्त के लिए भारत की तरफ आ गया लेकिन भारतीय सुरक्षा कर्मियों के आपत्ति जताने पर वे वापस चले गए।

सरकारी सूत्रों ने बताया कि यह ‘उल्लंघन नहीं था’ और वास्तविक नियंत्रण रेखा की अलग-अलग धारणा के कारण चीनी सेना के कर्मी भारतीय क्षेत्र में आ गए थे। सूत्रों ने बताया कि घटना 25 जुलाई के आसपास की है।

ईटानगर में सूत्रों ने बताया कि अरूणाचल प्रदेश से लोकसभा सदस्य निनोंग इरिंग ने मीडियो रिपोर्टों और दिबांग घाटी में स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के आधार पर घटना के बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी है। पत्र में उन्होंने कहा कि सरकार को अरूणाचल प्रदेश में ‘चीनी उल्लंघन’ के मुद्दे को बीजिंग के साथ उठाना चाहिए।

चीन की सेना के करीब 300 सैनिकों ने जुलाई के शुरू में पूर्वी लद्दाख क्षेत्र के देमचोक इलाके में घुसपैठ की थी और चार तंबू गाड़ लिए थे। वे खानाबदोशों के रूप में भारतीय क्षेत्र में आए थे और तंबू गाड़ लिए थे। भारत के विरोध के बाद चीनी सेना के कर्मी बाद में वहां से चले गए थे।

अधिकारियों ने बताया कि ऐसे उल्लंघन असामान्य नहीं है क्योंकि चीन और भारत दोनों की ही वास्तविक नियंत्रण रेखा को लेकर अलग अलग धारणाएं हैं। भारत नियमित तौर पर ऐसी सभी घटनाओं को चीनी अधिकारियों के साथ उचित स्तर पर उठाता है।

भारत और चीन की करीब 4000 किलोमीटर लंबी सरहद है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, चीनी सेना द्वारा उल्लंघन कर भारतीय क्षेत्र में आने की घटनाएं 2017 में बढ़कर 426 हो गई थी जो 2016 में 273 थी।(समाचार एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ)

टॅग्स :चीनडोकलाम
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वशी जिनपिंग और ट्रंप में बनी सहमति! ईरान के परमाणु कार्यक्रम और होर्मुज संकट पर चीन दौरे के बाद ट्रंप का बड़ा खुलासा

विश्वहाथ में हाथ, दोस्ती का साथ..., बीजिंग पहुंचे ट्रंप ने शी जिनपिंग को बताया खास दोस्त कहा- "आपका मित्र होना मेरे लिए सम्मान की बात है"

विश्वभारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान पाकिस्तान की मदद करने की बात स्वीकारने पर चीन को लगाई फटकार

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज