लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी नेवी की खूफिया जानकारियां चीन ने चुराया, कई बड़े हथियार बनाने के फॉर्मूले भी किए हैक

By भाषा | Updated: June 9, 2018 11:47 IST

'द वाशिंगटन' पोस्ट की एक खबर के मुताबिक , जनवरी और फरवरी में करीब 614 गीगाबाइट जानकारी चोरी की गई।

Open in App

वाशिंगटन, 9 जून: चीनी सरकार के हैकर्स ने अमेरिकी नौसेना के कॉन्ट्रैक्टर से नई तरह की जहाज रोधी मिसाइल विकसित करने की गोपनीय योजना समेत समुद्र के नीचे युद्ध से संबंधित कई अति संवेदनशील जानकारियां चोरी कर ली है। 'द वाशिंगटन' पोस्ट की एक खबर के मुताबिक , जनवरी और फरवरी में करीब 614 गीगाबाइट जानकारी चोरी की गई। इनमें वर्ष 2020 तक अमेरिकी पनडुब्बियों के लिए इस्तेमाल किए जाने वाली सुपरसोनिक जहाज रोधी मिसाइल विकसित करने की गोपनीय योजना भी शामिल है।

अखबार ने अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से कहा है कि चोरी की गई गोपनीय जानकारी में सी ड्रैगन नाम की गोपनीय परियोजना से संबंधित सूचना भी है। साथ ही सिग्नल्स और सेंसर डेटा तथा नौसेना की पनडुब्बी विकास ईकाई की इलेक्ट्रॉनिक युद्ध संबंधी लाइब्रेरी भी इसमें शामिल है।

बिहारः मुजफ्फपुर के गर्ल हॉस्टल में यौन शोषण का भंडाफोड़, 3 नाबालिग छात्राएं गर्भवती

चीनी हैकर्स ने एक कॉन्ट्रैक्टर के कम्प्यूटरों को हैक करके ये जानकारियां चुराई। अखबार ने कॉन्ट्रैक्टर के नाम का खुलासा नहीं किया है। अखबार ने बताया कि इस खबर के प्रकाशन के बाद पेंटागन के इंस्पेक्टर जनरल कार्यालय ने कहा कि रक्षा मंत्री जिम मैटिस ने साइबर सुरक्षा मुद्दों के कॉन्ट्रैक्टर की समीक्षा करने के लिए कहा है। अधिकारियों ने बताया कि नौसेना एफबीआई की मदद से इस चोरी की जांच कर रही है।

चीनी हैकर्स वर्षों से जानकारी चुराने के लिए अमेरिकी सेना को निशाना बनाते रहे हैं और पेंटागन ने कहा कि उन्होंने पहले नए एफ -35 स्टील्थ लड़ाकू विमान , पैट्रॉइट पीएसी -3 मिसाइल प्रणाली और अन्य अति संवेदनशील परियोजनाओं पर अहम जानकारियां चोरी की थी।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें

टॅग्स :चीनअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह