लाइव न्यूज़ :

चीन ने अपने J-20 लड़ाकू विमान को राफेल से बताया बेहतर, तो पूर्व भारतीय वायुसेना चीफ ने ड्रैगन से पूछे ये दो सवाल

By अनुराग आनंद | Updated: July 31, 2020 13:57 IST

बीएस धनोआ ने कहा कि राफेल में सुपरक्रूज की क्षमता है और रडार सिग्नेचर की तुलना दुनिया के सबसे अच्छे फाइटर जेट्स से की जा सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देबीएस धनोआ ने चीन से पूछा, ''यदि J-20 वास्तव में पांचवी पीढ़ी का फाइटर जेट है तो इस पर कनार्ड्स क्यों हैं?"बीएस धनोआ ने ये भी कहा है कि अमेरिका के पांचवी पीढ़ी के लड़ाकू विमानों F22, F35 और रूस की पांचवीं पीढ़ी के Su 57 में ये नहीं हैं।बीएस धनोआ ने कहा कि कहा कि J-20 इतने शक्तिशाली नहीं हैं कि उसे 5TH जेनरेशन का लड़ाकू कह दें।

नई दिल्ली: फ्रांस व भारत के बीच 36 राफेल विमानों की डील हुई है। इस डील के तहत 5 विमानों की पहली खेप भारत पहुंच चुकी है। अभी 31 राफेल और भारत को मिलने बाकी हैं। इस समय अंबाला एयर बेस में इन 5 राफेल की तैनाती की गई है। इस मामले में चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने एक एक्सपर्ट के हवाले से कहा है कि भारतीय राफेस विमान चीनी लड़ाकू विमान J-20 के समक्ष कहीं नहीं टिकता है। 

एचटी की मानें तो इस मामले में चीन के दावे पर भारत के पूर्व वायुसेना प्रमुख बीएस धनोआ ने जवाब दिया है। उन्होंने दो साधारण सवालों के जरिए चीन के दावे की पोल खोलकर रख दी है। 

चीनी एक्सपर्ट ने क्या कहा-

बता दें कि चीन के सरकारी अखबरा द ग्लोबल टाइम्स ने एक एक्सपर्ट के हवाले से खबर प्रकाशित की है। हालांकि, चीनी अखबरा ने अपने खबर में कथित एक्सपर्ट के नाम से तथ्य रखा है। ग्लोबल टाइम्स ने कहा कि राफेल केवल एक चौथाई जेनरेशन अडवांस है और गुणवत्ता के मामले में इसमें अधिक बदलाव नहीं हैं।

यही नहीं एक अन्य एक्सपर्ट के हवाले से कहा कि राफेल केवल थर्ड प्लस जेनरेशन का फाइटर जेट है और J-20 के सामने उसकी नहीं चलेगी।

बीएस धनोआ ने चीनी एक्सपर्ट से पूछे ये दो अहम सवाल-

बीएस धनोआ ने पूछा, ''यदि J-20 वास्तव में पांचवी पीढ़ी का फाइटर जेट है तो इस पर कनार्ड्स क्यों हैं, जबकि अमेरिका के पांचवी पीढ़ी के लड़ाकू विमानों F22, F35 और रूस की पांचवीं पीढ़ी के Su 57 में ये नहीं हैं।'' कनार्ड्स विमान के नियंत्रण में सुधार के लिए मुख्य विंग के आगे लगे होते हैं।   

इतनी ही नहीं  उन्होंने कहा कि J-20 इतने शक्तिशाली नहीं हैं कि उसे 5TH जेनरेशन का लड़ाकू कह दें। उन्होंने बताया कि कनार्ड रडार सिग्नेचर को बढ़ा देता है लॉन्ग रेंज के मीटीअर मिसाइलों को पोजिशन बता देता है, जो राफेल में लगे हैं।

एक और सवाल पूछते हुए उन्होंने कहा कि J-20 को तैयार करने वाली कंपनी चेंगदू एयरोस्पेस कॉर्पोरेशन यदि इस विमान को 5वीं पीढ़ी का फाइटर जेट बताता है तो इसमें सुपरक्रूज की क्षमता क्यों नहीं है? इसके साथ ही उन्होंने इसकी विशेषता को बताते हुए कहा कि सूपरक्रूज वह क्षमता है जिससे फाइटर जेट आफ्टरबर्न्स का इस्तेमाल किए बिना M 1.0 (साउंड की गति) की अधिक स्पीड से उड़ सकते हैं।

टॅग्स :राफेल फाइटर जेटचीनइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

भारत अधिक खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला