लाइव न्यूज़ :

पैंगोग त्सो के अपने कब्जे वाले हिस्से में चीन ने तेज की गतिविधियां, नावों के परिचालन के लिए बनाई जेटी

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: July 28, 2023 19:13 IST

चीन ने अपने हिस्से वाले इलाके में झील में नावों के परिचालन के लिए एक जेटी बनाई थी जिसे फिर से चालू किया गया है। ये जेटी कोविड-19 के प्रकोप और गलवान में हुई झड़प के बाद से लगभग तीन साल से बंद थी।

Open in App
ठळक मुद्देपैंगोग त्सो की खूबसूरती के दीवाने पूरी दुनिया में हैं इसका लगभग 90 किलोमीटर का बड़ा इलाका चीन के हिस्से में हैअपने कब्जे वाले हिस्से में चीन ने तीन साल बाद गतिविधियां तेज कर दी हैं

नई दिल्ली: लद्दाख में 14 हजार फीट की ऊंचाई पर मौजूद खारे पानी की झील पैंगोग की खूबसूरती के दीवाने पूरी दुनिया में हैं। 135 किलोमीटर लंबी इस झील का 45 किलोमीटर क्षेत्र भारत के हिस्से में है जबकि लगभग 90 किलोमीटर का बड़ा इलाका चीन के हिस्से में है। अपनी अद्भुत खूबसूरती के लिए मशहूर पैंगोंग त्सो के अपने कब्जे वाले हिस्से में चीन ने तीन साल बाद गतिविधियां तेज कर दी हैं।

चीन ने अपने हिस्से वाले इलाके में झील में नावों के परिचालन के लिए एक जेटी बनाई थी जिसे फिर से चालू किया गया है। ये जेटी कोविड-19 के प्रकोप और गलवान में हुई झड़प के बाद से लगभग तीन साल से बंद थी। चीन में पैंगोंग के इस हिस्से को न्याक त्सो कहते हैं। न्याक त्सो के अलावा चीन ने सिरिजाप और नांगचुंग में भी अपनी गतिविधियां तेज कर दी हैं और इन क्षेत्रों में चीनी वाहन पर्यटकों को लेकर आते-जाते देखे जा सकते हैं।

लंबे समय तक दुनिया की नजरों से दूर रहने वाली झील पैंगोंग में पिछले कुछ सालों से भारत और चीन दोनों देशों ने अपनी गतिविधियों में तेजी दी है। चीन और भारत दोनों अब पैंगोंग तक जाने की इजाजत देते हैं। भारत की कोशिश जहां सुदूर सीमावर्ती इलाकों में आम नागरिकों का आवाजाही को बढ़ावा देना है वहीं चीन के लिए ये 1962 के भारत-चीन युद्ध के बाद से इस क्षेत्र पर अपनी पकड़ मजबूत करने का एक तरीका है। 

बता दें कि वास्तविक नियंत्रण रेखा पर स्थिति को लेकर चीन और भारत के बीच अभी भी मतभेद हैं। जिन क्षेत्रों को लेकर मतभेद है उनमें पैंगोंग का क्षेत्र भी आता है। हालांकि चीन द्वारा अपने हिस्से में शुरू की गतिविधियां से भारत को कोई सामरिक चिंता नहीं है। लेकिन भारतीय सेना चीन की ऐसी हरकतों पर नजर बनाए रखती है।

टॅग्स :Line of Actual Controlचीनलद्दाखभारतीय सेनाIndian army
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप