लाइव न्यूज़ :

सरकार समर्थित चीनी हैकरों ने भारतीय मीडिया और सरकार को निशाना बनाया: रिपोर्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 23, 2021 15:45 IST

अमेरिका स्थित एक निजी साइबर सिक्योरिटी कंपनी ने कहा है कि बुधवार को उसे सबूत मिले कि एक भारतीय मीडिया समूह, एक पुलिस विभाग और देश के राष्ट्रीय पहचान डेटाबेस के लिए जिम्मेदार एजेंसी को संभवतया सरकार समर्थित चीनी समूह द्वारा हैक कर लिया गया.

Open in App
ठळक मुद्देअपनी रिपोर्ट में इंसिक्ट ग्रुप ने संकेत दिए हैं कि साइबर हमलावर सीमा पर जुड़े तनाव से संबंधित हो सकते हैं.बेनेट कोलमैन समूह, मध्य प्रदेश पुलिस और यूआईडीएआई को हैकिंग के लिए निशाना बनाया गया.

बैंकॉक: अमेरिका स्थित एक निजी साइबर सिक्योरिटी कंपनी ने कहा है कि बुधवार को उसे सबूत मिले कि एक भारतीय मीडिया समूह बेनेट कोलमैन एंड कंपनी लिमिटेड, मध्य प्रदेश पुलिस और देश के राष्ट्रीय पहचान डेटाबेस यूआईडीएआई के लिए जिम्मेदार एजेंसी को संभवतया सरकार समर्थित चीनी समूह द्वारा हैक कर लिया गया.

समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, मैसाचुसेट्स स्थित रिकॉर्डेड फ्यूचर के इंसिक्ट ग्रुप ने कहा कि टैग-28 नाम के हैकिंग ग्रुप ने विन्टी मालवेयर का इस्तेमाल किया है जिसे खास तौर पर चीनी सरकार द्वारा प्रायोजित समूहों के बीच बांटा गया.

अपनी रिपोर्ट में इंसिक्ट ग्रुप ने संकेत दिए हैं कि साइबर हमलावर सीमा पर जुड़े तनाव से संबंधित हो सकते हैं.

इंसिक्ट ग्रुप का कहना है कि उसने फरवरी और अगस्त के बीच बेनेट कोलमैन एंड कंपनी लिमिटेड मीडिया कंपनी से जुड़े दो विन्टी सर्वरों को सौंपे गए चार आईपी सर्वरों का पता लगाया है.

बेनेट कोलमैन के सीईओ राजीव बत्रा ने भी स्वीकार किया कि उन्हें साइबर सुरक्षी से जुड़ी सरकारी एजेंसी सीईआरटी-इन ने उन्हें संभावित हैकिंग के बारे में सूचित किया था और उन्होंने उसका जवाब दिया था.

इंसिक्ट ग्रुप ने कहा कि उसने मध्य प्रदेश राज्य के पुलिस विभाग से इसी तरह से स्थानांतरित किए गए लगभग 5 मेगाबाइट डेटा का भी अवलोकन किया, जिसके मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जून 2020 में भारत के साथ सीमा पर संघर्ष के बाद चीनी उत्पादों के बहिष्कार का आह्वान किया था.

इसके साथ ही ग्रुप ने भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) के जून और जुलाई में एक समझौते की पहचान की है. उसने नेटवर्क से डाउनलोड किए गए लगभग 10 मेगाबाइट डेटा और लगभग 30 मेगाबाइट अपलोड किए जाने का पता लगाया है.

एक रिपोर्ट में संगठन ने कहा कि अगस्त, 2021 की शुरुआत के रिकॉर्डड फ्यूचर के आंकड़ों से पता चलता है कि 2020 की तुलना में 2021 में पहले से ही भारतीय संगठनों और कंपनियों को लक्षित करने वाले संदिग्ध सरकार प्रायोजित चीनी साइबर ऑपरेशन की संख्या में 261 फीसदी की वृद्धि हुई है.

टॅग्स :चीनभारत
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

भारत अधिक खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला