लाइव न्यूज़ :

चीन ने भारतीय सीमा के पास तैनात किए 20 हजार जवान, भारतीय सेना ने भी संभाला मोर्चा

By अनुराग आनंद | Updated: July 1, 2020 15:07 IST

चीन ने लद्दाख सीमा पर जारी तनाव की वजह से सेना के करीब दो डिविजन जवान को बॉर्डर पर तैनात कर दिए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देचीनी सेना के बॉर्डर पर तैनात 20000 जवान के अलावा तिब्बत के शिनजियांग प्रांत में मौजूद 10 हजार अतिरिक्त सैनिक बीते दिनों से युद्धाभ्यास कर रहे हैं।भारत ने भी चीनी सेना की संख्या में बढ़ोत्तरी को देखते हुए सीमा पर भारतीय सेना के जवानों की संख्या बढ़ा दी है। भारतीय सेना के पहाड़ी लड़ाके ने सीमा पर तनाव को देखते हुए मोर्चा संभाल लिया है।

नई दिल्ली: भारत व चीन सीमा पर जारी तनाव कम होने के बजाय और बढ़ता ही जा रहा है। चीनी सेना अपने जगह से जरा भी पीछे हटने के मूड में नहीं है। ऐसे में अब खबर यह है कि चीन की सेना ने अपने करीब 20,000 जवानों की तैनाती लद्दाख बॉर्डर पर कर दी है। 

एएनआई की मानें तो चीनी सेना ने करीब दो डिविजन जवान बॉर्डर पर तैनात कर दिए हैं। इसके अलावा तिब्बत के शिनजियांग प्रांत में मौजूद 10 हजार अतिरिक्त सैनिक बीते दिनों से युद्धाभ्यास कर रहे हैं।

सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक ये सभी जवान कभी भी जरूरत पड़ने पर महज 48 घंटे में लद्दाख बॉर्डर वाले हिस्से तक पहुंच सकते हैं। ऐसे में भारतीय सेना ने भी अपनी तैनाती बढ़ा दी है।

भारत के ब्रिगेड ने जानकारी मिलते ही संभाल लिया है मोर्चा-

बता दें कि जैसे ही चीन ने भारी संख्या में बॉर्डर पर अपने जवानों को तेनात किया, भारतीय सेना ने भी उसी अनुपात में अपने जवानों की संख्या बढ़ा दी है। भारतीय सेना के बिग्रेड ने चीनी सेना के किसी भी मंसूबों को नकाम करने के लिए मोर्चा संभाल लिया है। 

सरकारी अधिकारी ने कहा चीन के हर तैयारी पर हमारी नजर-

सरकारी अधिकारी ने एएनआई को बताया है कि चीन की तरफ से की जा रही तैयारी पर हमारी नजर है। अधिकारी का कहना है कि करीब 6 सप्ताह पहले शुरू हुआ यह तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है।

अधिकारी का कहना है कि चीन अपने बात से मुकर रहा है। वह जवानों को यहां से हटाने के बजाय भारी संख्या में जवानों को तैनात कर रहा है। ऐसे में भारतीय सेना चीनी सेना के एक्शन पर नजर रख रही है।

 

भारतीय पहाड़ी लड़ाके बॉर्ड पर तैनात-

मिल रही जानकारी के मुताबिक, भारत ने भी सेना के दो डिविजन को बॉर्डर पर तैनात कर दिया है। इसके अलावा, भारत के रिजर्व माउंटेन डिविजन के जवान भी मोर्चा संभालने के लिए पहुंच गए हैं।

एयर फोर्स ने बॉर्डर वाले क्षेत्र में तैनात जवानों के पास पर्याप्त मात्रा में गोला-बारूद भी पहुंचाया है। इस तरह साफ है कि भारतीय सेना ने किसी भी हालात से निपटने की तैयारी कर रखी है।

बॉर्डर पर तैनात जवानों को भारत भेज रहा है अतिरिक्त हथियार-

 

बता दें कि मिल रही जानकारी के मुताबिक, चीन की बढ़ती तैनाती के बाद भारतीय सेना ने अतिरिक्त टैंक और सशस्त्र रेजिमेंट को लद्दाख में तैनात करने का फैसला किया है। इसके साथ ही चीनी सेना को माकूल जवाब देने के लिए टैंक और हथियारों को लद्दाख बॉर्डर पर पहुंचाया जा रहा है, जहां भारतीय सैनिक चीनी सेना के आमने-सामने खड़े हैं।

टॅग्स :चीनइंडियालद्दाखभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज