लाइव न्यूज़ :

चीन वैश्विक सहमति पर विचार करे, यूएनएससी में कश्मीर का मुद्दा उठाने से बचे: भारत

By भाषा | Updated: January 17, 2020 05:49 IST

भारत ने चीन की मदद से कश्मीर मुद्दे का अंतरराष्ट्रीयकरण करने की कोशिश के लिए पाकिस्तान पर भी निशाना साधा और कहा कि हताश इस्लामाबाद घाटी के बारे में चिंताजनक परिदृश्य प्रस्तुत करते हुए आधारहीन आरोप लगा रहा है और उसमें विश्वसनीयता का अभाव है।

Open in App
ठळक मुद्देभारत ने पाकिस्तान की मदद करने पर गुरुवार को चीन को आड़े हाथ लियाइस्लामाबाद के पास भविष्य में इस तरह की वैश्विक शर्मिंदगी से बचने का विकल्प है।

भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में कश्मीर का विषय उठाने की कोशिश में पाकिस्तान की मदद करने पर गुरुवार को चीन को आड़े हाथ लिया और कहा कि चीन को वैश्विक आम-सहमति पर गंभीरता से सोचना चाहिए और भविष्य में इस तरह के कृत्य से बचना चाहिए।

भारत ने चीन की मदद से कश्मीर मुद्दे का अंतरराष्ट्रीयकरण करने की कोशिश के लिए पाकिस्तान पर भी निशाना साधा और कहा कि हताश इस्लामाबाद घाटी के बारे में चिंताजनक परिदृश्य प्रस्तुत करते हुए आधारहीन आरोप लगा रहा है और उसमें विश्वसनीयता का अभाव है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने मीडिया से कहा कि पाकिस्तान अपनी ऊर्जा का रचनात्मक उपयोग कर बार-बार होने वाली इस वैश्विक शर्मिंदगी से बच सकता है। पाकिस्तान के घनिष्ठ सहयोगी चीन ने बुधवार को न्यूयॉर्क में सुरक्षा परिषद की एक बैठक में कश्मीर मुद्दे को उठाने का फिर प्रयास किया। कुमार ने कहा कि सुरक्षा परिषद का बहुमत के साथ विचार है कि इस तरह के मुद्दों के लिए यह सही मंच नहीं है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने यूएनएससी का दुरुपयोग करने की कोशिश की।

इस्लामाबाद के पास भविष्य में इस तरह की वैश्विक शर्मिंदगी से बचने का विकल्प है। कुमार ने कहा कि चीन को इस वैश्विक सहमति पर गंभीरता से विचार करना चाहिए और उचित सबक सीखना चाहिए और भविष्य में ऐसे कदम से बचना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘मेरा सुझाव है कि यह प्रश्न चीनी पक्ष के सामने भी प्रस्तुत किया जाना चाहिए।’’

कुमार ने कहा कि सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में भारी बहुमत से वैश्विक सहमति को रेखांकित किया गया कि अगर भारत और पाकिस्तान के बीच कोई मुद्दा है तो उस पर द्विपक्षीय रूप से चर्चा की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान द्वारा सुरक्षा परिषद के एक सदस्य के जरिए फिर से द्विपक्षीय मामले पर चर्चा के लिए उस मंच का दुरुपयोग करने का प्रयास किया गया। कुमार ने कहा कि यूएनएससी के अधिकतर सदस्यों का मानना ​​था कि वह ऐसे मुद्दों के लिए सही मंच नहीं है और इस पर भारत तथा पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय रूप से चर्चा होनी चाहिए। इसलिए अनौपचारिक बैठक बिना किसी नतीजे के संपन्न हुई। 

टॅग्स :चीनइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज