लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: 18 साल से कम उम्र वाले बच्चे नहीं कर सकते है फोन का इस्तेमाल, इस ग्राम पंचायत ने लिया कड़ा फैसला

By आजाद खान | Updated: November 16, 2022 17:53 IST

ग्राम पंचायत की माने तो फोन से बच्चों पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। बच्चे फोन को इस्तेमाल कर गेम और खराब साइटों पर जाने के आदी हो रहे है।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र के एक ग्राम पंचायत ने बड़ा फैसला लिया है। महाराष्ट्र के एक ग्राम पंचायत ने बड़ा फैसला लिया है। इसके पीछे उनका तर्क है कि इससे बच्चे खराब हो रहे है और गेम का आदी बन रहे है।

मुंबई:महाराष्ट्र के एक ग्राम पंचायत द्वारा 18 साल से कम उम्र वाले बच्चों के मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा देने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि यह फैसला ग्राम सभा की बैठक में लिया गया है। 

ऐसे में इस प्रतिबंध को बच्चों की भलाई और उनको सुरक्षित रखने के रूप में देखा जा रहा है। इस फैसले का गांव वालों ने भी स्वागत किया है क्योंकि उन्हें लगता है कि स्मार्टफोन का गलत असर बच्चों पड़ रहा है। 

क्या है फैसला

बताया जा रहा है कि यह फैसला कथित तौर पर महाराष्ट्र के यवतमाल जिले के बंसी ग्राम पंचायत द्वारा लिया गया है। फैसले के अनुसार, गांव के बच्चे जिनका उम्र 18 साल से कम है, वो मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। 

ऐसे में इस तरीके के फैसले लेने के पीछे तर्क यह दिया गया है कि बच्चे जो मोबाइल फोन इस्तेमाल कर रहे है, वे ज्यादातर अपना समय गेम खेलने और खराब साइटों पर जाने में बिता रहे है। ऐसे में बच्चे खराब हो रहे है और उनका भविष्य भी बेकार हो रहा है। 

यही नहीं दावा यह भी किया गया है कि इस कारण बच्चे अपनी पढ़ाई पर भी ध्यान नहीं दे रहे है जिस कारण उनके रिजल्ट पर भी असर पढ़ रहा है। 

ग्राम पंचायत द्वारा लिए गए है कई और फैसले

आपको बता दें कि ग्राम पंचायत द्वारा यह फैसला सभी गांव वालों की सहमति से लिया गया है। ऐसे में इस सभा में केवल यही फैसला नहीं लिया गया है, बल्कि ग्राम पंचायतों ने और भी फैसले लिए है। जानकारी के अनुसार, जो नागरिक 100 फीसदी कर देगा उसके लिए प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना भी लागू किया जाएगा। 

यही नहीं बुढ़ों और बुजुर्गों के लिए वृद्धाश्रम भी बनवाने का फैसला लिया गया है। 

टॅग्स :महाराष्ट्रGram Panchayatफोन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप