लाइव न्यूज़ :

बड़ा फैसलाः योगी सरकार ने लखनऊ और नोएडा के लिए लागू की कमिश्ननरी प्रणाली, जानिए इस बदलाव का क्या असर होगा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 13, 2020 11:32 IST

उत्तर प्रदेश योगी सरकार ने लखनऊ और नोएडा में पुलिस आयुक्त प्रणाली लागू करने का प्रस्ताव पारित किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को इसकी प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी घोषणा की।

Open in App
ठळक मुद्देगुरुग्राम और मुंबई की तर्ज पर यूपी में भी पुलिस कमिश्नरी के प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें दो ज्वॉइंट पुलिस कमिश्नर स्तर के अधिकारी होंगे।

उत्तर प्रदेश योगी सरकार ने लखनऊ और नोएडा में पुलिस आयुक्त प्रणाली लागू करने का प्रस्ताव पारित किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को इसकी प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि पुलिस सुधार की दिशा में ये एक ऐतिहासिक कदम है।

योगी कैबिनेट ने हरियाणा के गुरुग्राम और मुंबई की तर्ज पर यूपी में भी पुलिस कमिश्नरी के प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है। यह पद आईजी रैंक का होगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें दो ज्वॉइंट पुलिस कमिश्नर स्तर के अधिकारी होंगे। माना जा रहै है कि एसएन साबत लखनऊ के पहले पुलिस कमिश्नर हो सकते हैं।

सीएम योगी ने कहा कि एडीजे स्तर के अधिकारी पुलिस आयुक्त होंगे, जबकि 9 एसपी रैंक के अधिकारी तैनात होंगे। उन्होंने कहा कि एक महिला एसपी रैंक की अधिकारी की भी तैनाती की जाएगी।

पुलिस कमिश्नरी प्रणाली में डिप्टी एसपी से ऊपर जितने अधिकारी होते हैं, उनके पास मजिस्ट्रेट स्तर की शक्ति होती है। मगर थानाध्यक्ष और सिपाही को वही अधिकार रहेंगे, जो उन्हें फिलहाल मिले हुए हैं।

ताजा व्यवस्था में विवाद या बड़े बवाल जैसी घटनाओं में जिलाधिकारी के पास भीड़ नियंत्रण और बल प्रयोग करने का अधिकार होता है। नई कमिश्नरी प्रणआली लागू होने पर इसका अधिकार अब पुलिस के पास होगा। इसके साथ ही शांति व्यवस्था के लिए धारा-144 लागू करने का अधिकार भी कमिश्नर को मिल जाएगा।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथup police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह