लाइव न्यूज़ :

योगी आदित्यनाथ ने कहा- नेता प्रतिपक्ष 'भाग लिए', अखिलेश यादव पर विधानसभा में फिर साधा निशाना

By शिवेंद्र राय | Updated: March 1, 2023 15:51 IST

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार. 1 मार्च को विधान सभा की कार्यवाही में हिस्सा लिया। इस दौरान अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए योगी ने कहा, "हर समस्या के दो समाधान होते हैं, 'भाग' लो या 'भाग लो' दूसरे समाधान के अनुरूप नेता प्रतिपक्ष की सीट खाली है।"

Open in App
ठळक मुद्देयोगी आदित्यनाथ ने विधानसभा के सत्र में लिया हिस्साअखिलेश यादव पर फिर साधा निशानाकहा - नेता प्रतिपक्ष 'भाग लिए'

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव इन दिनों एक दूसरे पर निशाना साधने का एक मौका भी नहीं छोड़ रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार. 1 मार्च को विधान सभा की कार्यवाही में हिस्सा लिया। इस दौरान अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए योगी ने कहा, "हर समस्या के दो समाधान होते हैं, 'भाग' लो या 'भाग लो' दूसरे समाधान के अनुरूप नेता प्रतिपक्ष की सीट खाली है।"

दरअसल उत्तर प्रदेश की विधानसभा में अखिलेश यादव विपक्ष के नेता हैं। जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संबोधन दे रहे थे तब अखिलेश यादव अपनी कुर्सी पर नहीं थे। योगी आदित्यनाथ ने उनकी सदन के कार्यवाही के दौरान अनुपस्थित रहने के कारण ये तंज कसा।

अपने संबोधन में योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा, "उत्तर प्रदेश में निवेश हेतु ₹33-35 लाख करोड़ धनराशि के जो प्रस्ताव आए हैं, ये जन-विश्वास और सरकार की क्रेडिबिलिटी के प्रतीक हैं। हम लोग संकल्प करते हैं। उन संकल्पों के आधार पर ही हम लोगों ने काम किया है। सरकार गठित होने के बाद 130 में से 110 संकल्पों के लिए धनराशि की व्यवस्था हम लोगों ने बजट में कर ली है। देश के अंदर गांव के लिए, गरीब के लिए, किसान के लिए, नौजवान के लिए, महिलाओं के लिए, समाज के विभिन्न तबकों के हितों के लिए, बजट का उपयोग 'लोक-कल्याण संकल्प-पत्र' की भावनाओं के अनुरूप होगा।"

बता दें कि पिछले दिनों विधान सभा में बजट सत्र के दौरान  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की अर्थव्यवस्था को 1 ट्रिलियन डॉलर का बनाने का बात कही थी। इसके जवाब में अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए कहा था, "सरकार अगर 1 ट्रिलियन इकॉनमी का सपना देख रही है तो नीति आयोग कि जो रिपोर्ट है वो इस सरकार को जरूर देखना चाहिए कि उत्तर प्रदेश की क्या स्थिति है। 1 ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी करने के लिए आपको 34 प्रतिशत की ग्रोथ चाहिए। नेता सदन जरुर बताएं कि ये 34 परसेंट कैसे हासिल करेंगे।"

टॅग्स :योगी आदित्यनाथअखिलेश यादवसमाजवादी पार्टीBJPउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल