लाइव न्यूज़ :

बिजली दर में बढ़ोतरी के मुद्दे पर सीएम नीतीश कुमार ने केन्द्र पर साधा निशाना, देश में एकरूपता लाने की रखी मांग

By एस पी सिन्हा | Updated: March 31, 2023 15:42 IST

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधानसभा में कहा कि बिजली की दर नहीं बढ़ने देंगे। सरकार 13 हजार 114 करोड़ की सब्सिडी देगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार को यह अतिरिक्त भार वहन करना होगा।

Open in App
ठळक मुद्देबिजली बढ़ोतरी के मुद्दे पर नीतीश कुमार ने केंद्र पर साधा निशानानीतीश कुमार ने विधानसभा में कहा कि बिहार में बिजली की दर नहीं बढ़ने देंगे।

पटना: बिहार में बिजली दर में हुई बढ़ोतरी के लेकर भाजपा  द्वारा हंगामा मचाये जाने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केन्द्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। मुख्यमंत्री ने बिजली के रेट पर केंद्र सरकार को घेरते हुए कहा कि देश के सबसे अमीर राज्य महाराष्ट्र से भी महंगी बिजली बिहार को मिल रही है।

उन्होंने बिहार विधानसभा में कहा कि हम केंद्र सरकार से मांग करते हैं कि सभी राज्यों को एक ही रेट पर बिजली उपलब्ध करवाई जाए। विधानसभा में विपक्ष के हंगामे के दौरान मुख्यमंत्री ने ऐलान किया कि बिहार में बिजली की दरों में कोई बढ़ोतरी नहीं होगी।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधानसभा में कहा कि बिजली की दर नहीं बढ़ने देंगे। सरकार 13 हजार 114 करोड़ की सब्सिडी देगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार को यह अतिरिक्त भार वहन करना होगा।

पहले 8895 करोड़ रुपए का भार वहन करना होता था। सभी को इस फैसले का स्वागत करना चाहिए। राज्य में बढ़ी हुई दरें कल 1 अप्रैल से ही लागू होनी थी। इसलिए हमने आज ही बिजली दर में किसी तरह की बढ़ोतरी नहीं करने का फैसला कैबिनेट से कर लिया है।

नीतीश कुमार जब सदन में बिहार में बिजली बिल में हुई बढ़ोतरी को लेकर अपनी बात रख रहे थे तो उसी दौरान भाजपा विधायक हरी भूषण ठाकुर बीच में उठ खड़े हुए और टोका- टाकी करने लगे।

तभी नीतीश कुमार उन पर भड़क गए और कहने लगे कि अरे यार पहले सुनो तो सही। जब देखो तब तुम फालतू बोलते रहते हो। पहले कहां थे, अब कहां हो, हमको नहीं मालूम है।

वहीं, सदन के अंदर उर्जा मंत्री बिजेन्द्र यादव ने कहा कि राज्य में बिजली की दर में 24 फीसदी की जो वृद्धि का फैसला लिया गया था उसमें सरकार ने 13 हजार करोड़ की सब्सिडी देने की घोषणा की गई है। उन्होंने बताया कि लगातार चार सालों से बिजली दलों में कोई वृद्धि नहीं गई थी।

पांचवे साल 24 फीसदी वृद्धि का निर्णय लिया गया। अब सरकार ने बढ़े बिजली दर पर 13 हजार करोड़ की सब्सिडी देने का निर्णय लिया है। अब उपभोक्ताओं पर कोई बोझ नहीं होगा।

उर्जा मंत्री ने कहा कि विपक्षी लोग हल्ला कर रहे थे कि सरकार ने बिजली की दरों में वृद्धि कर दी। लेकिन हमारे मुख्यमंत्री ने एक साथ 13 हजार करोड़ की सब्सिडी देने का फैसला लिया है। यह बहुत बड़ा निर्णय है। इसको लेकर उनकी तारीफ होनी चाहिए।

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहारपटनाBJPजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया